काशी में मुस्लिम महिलाओं ने खेली होली, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
वाराणसी। काशी की गंगा जमुनी तहजीब की मिसालें दी जाती हैं। होली के अवसर पर ऐसी ही तहजीब फिर देखने को मिली जब मुस्लिम महिला फाउंडेशन की महिलाओं ने हिन्दू महिलाओं के साथ जमकर होली खेली। उन्होंने अबीर-गुलाल उड़ाया। तीन तलाक के मुद्दे पर मिली कामयाबी पर मुस्लिम महिलाओं ने पीएम नरेंद्र मोदी को थैंक्यू भी कहा।

मुस्लिम धर्मगुरुओं पर साधा निशाना
मुस्लिम महिला फाउंडेशन की अध्यक्ष नाजनीन परवीन ने अपने घर पर करीब 100 मुस्लिम महिलाओं को बुलाया और आसपास से हिन्दू महिलाओं के साथ अबीर-गुलाल और गुलाब के फूलों से साथ होली खेलनी शुरू की।

इस बारे में जब उनसे सवाल हुआ कि मुस्लिम धर्म में रंगों से परहेज है तो उन्होंने धर्मगुरुओं को धार्मिक ग्रन्थ पढ़ने की नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें फिर से पढ़ना चहिए।

उन्होंने कहा कि हमारे धर्म में ज्यादातर बुनकर परिवार है और कपड़ा बनाते समय उनके हाथों में रंग लग जाता है। इसी रंग से उनकी जीविका चलती है फिर रंगों से यदि दिल मिल जाए तो किसी को परहेज नहीं करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications