संस्कृति! Aligarh में मुस्लिम महिला ने अपने बेटे को बनाया 'बालकृष्ण', विधि-विधान से मनाई 'जन्माष्टमी'

अपने अक्सर देखा होगा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर माताएं अपने बच्चों को कृष्ण लला के जैसे या राधा जी के जैसे तैयार करती हैं। इस दिन सड़क पर आपको लगभग हर माँ की गोद में छोटे से कान्हा जी दिखाई देते होंगे। लेकिन अलीगढ से एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, जिसमे एक मुस्लिम महिला ने अपने बेटे को श्रीकृष्ण बनाया है।

दरअसल, अलीगढ़ में एक बार फिर गंगा जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली है। यहां मुस्लिम समाज की एक महिला भी जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मना रही है। आज श्रीकृष्ण के जन्म दिवस पर भारत के हर हिन्दू परिवार में श्री कृष्ण जन्म लेते हैं। लेकिन अलीगढ़ की एक मुस्लिम महिला ने भी अपने बेटे को श्री कृष्ण के रूप मैं तैयार किया है। इस महिला का नाम रूबी आसिफ खान है और ये बीजेपी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं।

Muslim woman celebrated Janmashtami in Aligarh dressed her son as Shri Krishna

इतना ही नहीं, रूबी आसिफ खान ने पूरे विधि-विधान से श्रीकृष्ण का पूजा पाठ भी किया है। मगर, रूबी आसिफ पर मुस्लिम समाज द्वारा फतवा भी जारी कर दिया गया। समाज के द्वारा उन्हें तरह-तरह की बातें कही गई, लेकिन बावजूद इसके रूबी आसिफ हर वर्ष हिंदू समाज के हर त्योहार को मनाती हैं।

Muslim woman celebrated Janmashtami in Aligarh dressed her son as Shri Krishna

आपको बता दें कि रूबी आसिफ खान अक्सर हिन्दू त्योहार मनाने के चलते चर्चाओं में बनी रहती हैं। गौरतलब है कि रूबी आसिफ ने बीते वर्ष गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर अपने घर में गणेश जी की प्रतिमा को विराजमान किया था और उसका विसर्जन भी किया था।

Muslim woman celebrated Janmashtami in Aligarh dressed her son as Shri Krishna

वहीं रूबी आसिफ ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं 2 वर्ष से जन्माष्टमी मना रही हूं और अपने बेटे को बालकृष्ण के रूप में तैयार करती हूं। साथ ही किशन जी की पूजा पाठ भी करती हूं। मैंने बीते वर्ष अपने घर में गणेश जी भी विराजमान किए थे। उसको लेकर लोगों ने मेरे लिए तरह-तरह की बातें कहीं, मुझ पर मौलाना के द्वारा फतवे भी जारी किए गए लेकिन मैं डरने वाली नहीं हूं। मैं हर धर्म को एक सामान समझती हूं और देश में भाईचारे की बात करती हूं। मेरे लिए सब धर्म एक बराबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+