UP: किरदार के धर्म बदले लेकिन नफरत का पाठ वही, अब मुस्लिम सहपाठी से हिन्दू छात्र के लगवाए थप्पड़

यूपी में एक और नफरती टीचर की करतूत सामने आई है। जहां एक तरफ मुज़फ्फरनगर की घटना में नफरती टीचर हिन्दू थी और हिन्दू छात्र से मुस्लिम छात्र को पिटवाया था। जिसकी पूरे देश में निंदा हुई और कानूनी कार्रवाई भी हुई। वहीं अबकी बार संभल जिले में एक मुस्लिम टीचर ने वैसा ही दुस्साहस करते हुए मुस्लिम छात्र से हिन्दू छात्र को पिटवा दिया। यानी किरदार के धर्म बदले लेकिन नफरत का पाठ जारी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिक्षिका गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बता दें कि पूरा मामला संभल स्थित असमोली थाना क्षेत्र के गांव दुगावर का है। यहां एक अल्पसंख्यक वर्ग की शिक्षिका द्वारा दूसरे सुमदाय के छात्र को सहपाठी से पिटवाने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिक्षिका गांव इकरोटिया निवासी शाईस्ता को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आरोपी शिक्षिका को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा दिया गया है।

muslim teacher forced Hindu student to get slapped by Muslim classmate in sambhal district of UP

सवाल का जवाब नहीं दे पाया था पीड़ित छात्र
दरअसल, बीते बुधवार को गांव सिरौली निवासी छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उनका 11 वर्षीय बेटा गांव दुगावर के एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कक्षा में अल्पसंख्यक वर्ग की शिक्षिका ने बच्चों से सवाल करने के दौरान जब उनके बेटे से सवाल किया तो वह जवाब नहीं दे सका।

अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चे से लगवाए कई थप्पड़
छात्र के पिता ने बताया कि इसके बाद शिक्षिका ने कक्षा में पढ़ने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चे से उनके बेटे के गाल पर कई थप्पड़ लगवाए। जिससे बेटा सदमे में पहुंच गया और उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इसी क्रम में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए गुरुवार को शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय से जेल भेजा गया है। उधर, घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि घटना की जानकारी होने के बाद शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+