कानपुर में भाजपाइयों के उपवास कार्यक्रम से गायब रहे मुरली मनोहर जोशी
कानपुर/लखनऊ। दिग्गज भाजपा नेता डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी की पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति तल्खी एक बार फिर उजागर हुई है। डॉक्टर जोशी अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र कानपुर नगर में उपवास में शामिल होने नहीं पहुंचे। उनके स्थान पर मोर्चा सम्भाला पड़ोसी जिले कानपुर देहात से भाजपा सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने। सांसद भोले अपने मुख्य निर्वाचन क्षेत्र अकबरपुर छोड़कर कानपुर नगर की कचहरी गेट पर पूरे लाव-लश्कर के साथ उपवास पर बैठे। इस मौके पर उन्होने कांग्रेस को जमकर कोसा लेकिन उन्नाव गैंगरेप के मामले में सरकार का बचाव करते नजर आये। इसके पहले भी नगर निकाय चुनाव समेत कई महत्वपूर्ण अवसरों पर डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी अपने निर्वाचन क्षेत्र से दूर रहे हैं।

लखनऊ में भी भाजपाइयों का उपवास
उत्तर प्रदेश के लखनऊ हजरतगंज स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर हजारों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर नोयडा विधायक पंकज सिंह, अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा व कानून मंत्री ब्रजेश पाठक प्रधानमंत्री उपवास कार्यक्रम में शामिल हुये, साथ ही तमाम बीजेपी के बड़े नेता कार्यक्रम में शामिल होने पंहुंचे ।

बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम में विधायक पंकज सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम बीजेपी के सांसदों व बीजेपी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में किया जा रहा है और कहा कि लोकतंत्र में अलग-अलग तरीके से अपनी बात रखने का जो अधिकार प्राप्त है, उसी कड़ी में हम सब उपवास अनशन पर बैठे कर कांग्रेस के रवैये के विरोध कर रहे हैं और लोकतंत्र में जो मर्यादायें हैं, उनका पालन सभी को करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications