भाई पड़ोसन ले भागा तो उसने राज रखने के लिए पत्नी का कर दिया मुंह बंद
अभियुक्त के पास से पुलिस को हत्या में इस्तेमाल हुआ 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ है।
बरेली। एक शख्स का अपनी पड़ोसन पर इस कदर दिल आया कि उसने पत्नी को ही रास्ते से हटा दिया। पुलिस के एक खुलासे में ये बात निकलकर सामने आई है। दरअसल मामला बरेली के थाना भमोरा का है जहां हजरतपुर गांव में ये घटना अंजाम दी गई। अभियुक्त के पास से पुलिस को हत्या में इस्तेमाल हुआ 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ है।

बता दें कि थाना भमोरा के हजरतपुर में एक जनवरी 2017 को जैबुनिशा नाम की महिला की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। खुलासे से पहले पति इबिलाश ने अपने पड़ोस में रहने वाले चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन पुलिस अभियुक्तों को उनके खिलाफ हत्या में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले।
जिसके बाद पुलिस ने अपनी पूछताछ जारी रखी और इसी दौरान पुलिस को पता चला कि इबिलाश का भाई पड़ोस की लड़की भगाकर ले गया था। जिसके चलते वो परेशान है और उसे डर है कि उसके पड़ोसी उसकी हत्या कर सकते हैं। पति को इस बात से ज्यादा डर था कि कहीं पत्नी न राज खोल दे इसलिए पति ने उसकी हत्या कर दी। इसी आधार पर पुलिस ने इबिलाश से सख्ती से पूछताछ की और इबिलाश इसी पूछताछ में टूट गया। उसने बताया कि उसने ही जैबुनिशा की हत्या की है। पुलिस ने इबिलाश की निशानदेही पर घर के एक संदूक से एक तमंचा सहित दो कारतूस बरामद कर लिए।












Click it and Unblock the Notifications