यूपी: मैनपुरी में सपा नेता के भाई की तेजाब डाल कर निर्मम हत्या, पुलिस अभी भी खाली हाथ

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव ऋषि यादव के बड़े भाई 40 वर्षीय नंदकिशोर उर्फ छोटे की अज्ञात लोगों द्वारा तेजाब डालकर निर्मम हत्या कर दी गयी। आरोपी शव को गांव के बाहर सड़क किनारे फेंक कर भाग गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक विभाग की टीम। मृतक के भाई द्वारा पांच लोगों के विरुद्ध हत्या किए जाने की तहरीर थाने मे दी गयी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है

murder of sp leaders brother in acid attack

जानकारी के अनुसार जनपद मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम छिंवकरिया निवासी नंदकिशोर उर्फ छोटे 28 जून गुरुवार को घर से ट्रैक्टर खरीदने की कहकर निकला था, रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई, उसके नम्बर पर फोन भी लगाया लेकिन फोन नहीं उठा, काफी तलाश किया पर उनका कहीं भी पता नहीं चला, ग्रामीणों ने जब सड़क किनारे शव को पड़ा देखा तब पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक विभाग की टीम को मौके पर बुलाया, वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसको पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना पाकर सीओ कुरावली सुरेश बाबू कइ थानो के पुलिस के साथ मौके पर मौजूद रहे।

murder of sp leaders brother in acid attack

वहीं हत्या को लेकर मृतक के भाई राजीव किशोर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उसका 40 वर्षीय भाई नंदकिशोर विगत गुरुवार को सुबह 6 बजे निजी कार्य से गया हुआ था, जब देर रात्रि तक घर वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की। लेकिन कोई पता न चला। शुक्रवार की सुबह भाई की गुमशुदगी दर्ज करने भोगांव आ रहे थे, तभी कुछ लोगों ने बताया कि जस्राजपुर के सामने पदमपुर छिंवकरिया मार्ग पर तुम्हारे भाई का शव पड़ा हुआ है। जब वहां जाकर देखा तो शव पर तेजाब डालकर निर्मम हत्या की गई थी।

पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति के शव के पड़े होने की सूचना उन्हे मिली थी, जिसके बाद मौके पे पुलिस घटना स्थल पर पहुँची, घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

ये भी पढ़ें- फीस न देने पर छात्र को पीटते रहे प्रबंधक चिल्लाते रहे साथी, वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+