बुलंदशहर में बुजुर्ग की हत्या को भाजपा विधायक ने कहा नेचुरल डेथ

बुलंदशहर। यूपी में बुलंदशहर के पहासू में दो दिन पहले प्रेमी के रिश्तेदार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट किया है। वहीं बीजेपी एमएलए ने बुर्जग की मौत को दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत यानि नेचुरल डेथ बताया है। वहीं दूसरी और पुलिस इस पूरे मामले को हत्या बता रही है।

हिंंदू युवा वाहिनी पर मर्डर के आरोप

हिंंदू युवा वाहिनी पर मर्डर के आरोप

गौरतलब है कि 27 अप्रैल को पहासू के सोही गाँव से युसुफ और सोनिया गाँव से भाग गये थे। बताया जाता है कि दोनो के बीच लंबे वक्त से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो के भागने के बाद कथित तौर पर हिंदू युवा वाहिनी और हिंदूवादी संगठनों ने गाँव में मुस्लिम परिवारों को धमकाया। इतना ही नही, घर के बाहर मिले गुलाम अहमद को कथित हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बुरी तरह पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई।

शिकारपुर भाजपा विधायक ने कहा प्राकृतिक मौत

शिकारपुर भाजपा विधायक ने कहा प्राकृतिक मौत

बृहस्पतिवार को एसएसपी आफिस पहुंचे शिकारपुर से बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि पहासू के सोही में हुई बुर्जग की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है, यह एक नेचुरल डेथ है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में हिंदू युवा वाहिनी के लोगों का फंसाया जा रहा है। इस पूरे मामले से किसी भी हिन्दूवादी संगठन का कोई मतलब नहीं है।

पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग का हुआ मर्डर

पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग का हुआ मर्डर

विधायक ने कहा कि कुछ लोगों ने एक पूरा गैंग बना रखा है और हिन्दुओं की लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले जाते है और उन्हें बेचने का काम करते है। जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसे दिल की परेशानी थी, डर के कारण उसका हार्ट फेल हो गया। वहीं, दूसरी एसएसपी मुनीराज जी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुलाम अहमद की मौत का कारण सिर में चोट (ब्रेन हेमरेज) लगने के कारण हुई है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+