यूपी: मासूम से किया कुकर्म, फिर कुल्हाड़ी से काट कर छुपाया शव, ऐसे हुआ खुलासा

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां घाटमपुर के मखौली गांव में घर से लापता बच्चे को उसके पड़ोसी युवक ने कुकर्म करने के बाद कुल्हाड़ी से कई टुकड़ों में काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने शव को रजाई में लपेटकर बक्से में छिपा दिया। हैरानी की बात यह रही कि बच्चे के न मिलने पर उनके परिजनों ने जब तलाशी शुरू की तो हत्यारोपी खुद भी उनके साथ बच्चे की खोजबीन में जुट गया। शक होने पर गांववालों ने उसके भी घर की तलाशी ली, जहां उसके घर से बच्चे का शव बरामद हुआ।

ये था मामला

ये था मामला

घटना कानपुर मखौली गांव की है। मखौली निवासी एक राज मिस्त्री का सात वर्षीय बेटा गांव के स्कूल में एलकेजी का छात्र था। सोमवार शाम को बच्चे की मां किसी काम से बाहर गई थी और पिता शौच के लिए गया हुआ था। दोनों के वापस लौटने पर मिलन घर पर नहीं मिला। काफी पड़ताल के बाद भी जब मिलन नहीं मिला तो परिजनों ने घाटमपुर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मंगलवार को पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश की। इस तलाश में शिवबरन का पड़ोसी अच्छेलाल भी उनके साथ था। तभी किसी ने गांव के सभी घरों में तलाशी की सलाह दी।

अच्छेलाल पर हुआ लोगों को शक

अच्छेलाल पर हुआ लोगों को शक

अच्छेलाल का घर पड़ोस में था, तो उससे भी घर दिखाने के लिए कहा गया। इस पर अच्छेलाल आनाकानी करने लगा। सख्ती करने पर लोगों ने उसको घर खुलवाया तो होश उड़ गए। आंगन में खून से सनी कुल्हाड़ी पड़ी थी और फर्श पर खून ही खून बिखरा था। लोगों को समझते हुए देर न लगी कि मिलन को अच्छेलाल ने मारा है। जैसे ही लोगों ने अच्छेलाल की पिटाई शुरू की, उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बता दें कि आरोपी ने मासूम मिलन के शरीर के कुल्हाड़ी से कई टुकड़े कर रजाई में लपेटकर लाश को एक बक्से में बंद कर रख दिया था। शव देखते ही मिलन के मां-बाप बदहवास हो गए।

यह कहना है एसपी ग्रामीण का

यह कहना है एसपी ग्रामीण का

जानकारी मिलते ही घाटमपुर सीओ आरके चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने खून से सनी रजाई और कुल्हाड़ी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि प्रथम दृष्टतया मासूम की हत्या कुकर्म के बाद की गई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में हत्यारोपी अच्छेलाल ने बताया कि उसने मिलन को आइसक्रीम का लालच दिया था। पहले उसके साथ कुकर्म किया। इस पर जब वह चिल्लाने लगा तो उसका मुंह दबा दिया। इससे मासूम बेहोश हो गया। अपना सच खुलने के डर से अच्छेलाल ने मिलन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+