आगरा में मौत का वीडियो आया सामने, पुलिस ने मर्डर में समझौता कराया

आगरा। यूपी के आगरा में मौत का एक लाइव वीडियो सामने आया है। कार आने पर गेट खोलने गए चौकीदार पर कार मालिक ने गाड़ी चढ़ा दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गैर इरादतन हत्या के इस मामले में पुलिस ने कई लाख रुपये में समझौता करा दिया।

Murder caught on camera in Agra

हलांकि इस मामले का वीडियो मीडिया में आने के बाद पुलिस अधिकारी ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मामला थाना ताजगंज के फतेहाबाद रोड स्थित विभव रिवेरा अपार्टमेंट का है। ताजगंज तुलसी चबूतरा निवासी फतेहसिंह फतेहाबाद रोड स्थित विभव रिवेरा अपार्टमेंन्ट में चौकीदार थे। यहीं रहने वाले महेश गुप्ता जो कि प्लेन मेंटेनेंस करने वाले इंजीनियर बताए जाते हैं।

Murder caught on camera in Agra

वो आये तो चौकीदार गेट खोलने पहुंचा था। अचानक गलती से एक्सीलेटर दब जाने से गाड़ी गेट की चेन तोड़ते हुए चौकीदार को रौंदती हुई अंदर घुस गई। इसके बाद कार चौकीदार पर चढ़ गई जिसके बाद चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चौकीदार की चार लड़कियां और एक लड़का है।

मौके पर पहुंची ताजगंज पुलिस ने थाने में बैठाकर मामले में कई लाख रुपये परिजनों को दिलवाकर मामला रफा-दफा कर दिया। हलांकि मामला सोशल मीडिया पर फैल गया जिसके बाद एसपी सिटी ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं।

Murder caught on camera in Agra

थाना ताजगंज का मामला है कि जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें साफ दिख रहा है कि चौकीदार पर कार चढ़ा दी गई। इसमें चौकीदार की मृत्यू हो जाती है। तहरीर आते ही मुकदमा कायम किया जायेगा और विधिक कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+