फूफा ने 7 साल की भतीजी से किया रेप, हत्या के बाद कुएं में फेंक दिया शव

इलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद में रिश्तो को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां रिश्ते के फूफा ने अपनी 7 साल की भतीजी से रेप किया और बात खुलने के डर से उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। 2 दिन से लापता बच्ची की लाश सूखे कुएं से बरामद हुई है। मासूम बच्ची की लाश मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने फूफा पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

क्या है मामला

क्या है मामला

वाराणसी के रामनगर के रहने वाले रामचंद्र (बदला हुआ नाम) का परिवार करीब 15 दिन पहले इलाहाबाद के करछना इलाके में केशवपुर गांव आया हुआ था। परिवार में रामचंद्र के अलावा पत्नी व बेटी सोनिया (7) भी थी। रामचंद्र यहां पर अपने बहनोई झल्लू के पास आया था और पास के ही एक बगीचे में झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहने लगा। परिजनों के अनुसार सोनिया बुधवार की शाम को छोटे फूफा यानी झल्लू के भाई पप्पू की झोपड़ी में गयी थी, जो थोडी ही दूर पर रहता था। लेकिन, वहां से सोनिया वापस नहीं लौटी और रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। घरवाले पूरी रात बेटी को इधर-उधर तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

थाने में दी तहरीर

थाने में दी तहरीर

गुरुवार को सुबह परिजनों ने करछना थाने में बेटी के लापता होने की सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची और परिजनों से पूछताछ के बाद ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाने लगी। शुक्रवार को एक सूखे कुएं में ग्रामीणों ने एक लाश देखी तो हड़कंप मच गया। शव को बाहर निकाला तो पता चला कि वह सोनिया की लाश है। सोनिया शरीर और गले पर चोट के निशान थे और कपड़े भी अस्त-वयस्त थे।

गिरफ्तार हुआ फूफा

गिरफ्तार हुआ फूफा


परिजनों ने पप्पू के खिलाफ रेप के बाद हत्या करने की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पप्पू को जेल भेज दिया गया है। परिजनों ने बताया कि पप्पू बच्ची को रोज ही अपने साथ खेलने के लिए उठा ले जाता था और बुधवार को भी वह उसी के साथ गई थी और फिर अचानक लापता हो गई। मामले में एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पप्पू कुछ भी सही सही नहीं बता रहा है। वह बार-बार अपना बयान बदल रहा है। घटना को उसने ही अंजाम दिया है, फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+