मुंबई की वकील का यूपी में रेप, धर्म परिवर्तन के बाद करना चाहता था निकाह
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक युवती के साथ रेप और जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आया है। रेप का आरोपी युवक उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है जबकि युवती मुंबई हाई कोर्ट में वकालत करती है। 25 वर्षीय पीड़िता मुंबई की रहने वाली है और एक रिटायर्ड कर्नल की बेटी है। पुलिस के मुताबिक, बिजनौर के नटहौर का रहने वाला फैसल मुंबई में एक सैलून में नाई का काम करता है। इस दौरान वहां पर पीड़ित युवती से उसकी दोस्ती हो गई। फैजल ने युवती का अपना नाम राहुल बताया था। युवती 12 फरवरी को फैसल के साथ मुंबई से दिल्ली आई थी।

यूपी घूमाने के लिए लाया था युवती को
लड़की का आरोप है कि एक दिन फैसल ने लड़की को कहा कि कुछ ही दिनों में यूपी में उसकी बहन की शादी है और क्या वह घूमने जाना पसंद करेगी। पीड़ित युवती उसकी बातों में आ गई और घूमने के लिए बिजनौर के नहटौर चली आई। वकील युवती फैसल के बहकावे में आ गई और उसके साथ बिजनौर पहुंच गई। जब वह उसके घर पहुंची तो उसे पता चला कि उसकी बहन का निकाह हो रहा है और वह मुस्लिम है। युवती के मुताबिक, जब उसने इसका विरोध किया तो फैसल औऱ उसके घर वालों ने उसे कैद कर लिया और बुर्का पहनने के लिए कहा।

धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह करना चाहता था फैसल
पुलिस के मुताबिक युवती का आरोप है कि, उसे बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया गया। युवती का आरोप है कि यहां पर उसे मानसिक प्रताड़ना दी गई। आरोप है कि फैसल ने उसके साथ एक सप्ताह तक बलात्कार किया। उसका धर्म परिवर्तन करवाकर फैसल के साथ जबरन निकाह कराने की योजना बनायी जा रही थी। युवती का आरोप है कि जिस दिन आरोपी के बहन का निकाह होने वाला था, उसी दिन उसका भी निकाह कर दिये जाने की साजिश रची गई थी। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई।

घर के आदमी गए शादी का सामान खरीदने इसी बीच भाग निकली युवती
पुलिस के मुताबिक 18 फरवरी को फैसल अपने घर के सदस्यों के साथ बहन की शादी का सामान खरीदने गया था। इस दौरान घर में महिलाएं ही थीं। तभी पीड़िता ने मौके देखकर भाग निकली। वह वहां के पुलिस थाने में गई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने फैसल, उसके पिता, भाई, मां और भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया है, लेकिन उसके घर वाले फरार हैं। रेप की पुष्टि के लिए पुलिस ने युवती का मेडिकल टेस्ट करवाया है।














Click it and Unblock the Notifications