बोले प्रतीक यादव- मेरी मां ने हर दिन की अखिलेश भैया से बात

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा में मचे बवाल में अमूमन पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी का नाम आता रहा है। इस पर उनके बेटे प्रतीक ने सफाई दी है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने कहा है कि मेरी मां को पूरे परिवार से प्यार है। मैं इस बात की निंदा करता हूं कि विवादों में उनका नाम भी घसीटा गया। प्रतीक ने कहा कि जो भी मतभेद थे वो सिर्फ पार्टी में है, ना कि हमारे परिवार में। प्रतीक ने कहा कि मेरी मां अखिलेश भैया से हर रोज मामले को सुलझाने के लिए बात करती थीं।

बोले प्रतीक यादव- मेरी मां ने हर दिन की अखिलेश भैया से बात

बता दें बीते साल उत्तर प्रदेश के सत्ता प्रतिष्ठान सपा और यादव परिवार में खूब कलह मची थी। अभी भी रह-रह कर तमाम ऐसे बयान ऐसे सामने आ रहे हैं, जिससे यह संदेश जा रहा है कि यादव परिवार में सब कुछ ठीक नहीं है।

रविवार को तीसरे चरण के मतदान के वक्त मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता ने कहा था कि अखिलेश को सौतेला बेटा बताना मुझे दुख देता है।अखिलेश और प्रतीक मेरी दो आंखे हैं।

गौरतलब है कि सपा में मचे बवाल की जड़ साधना को माना जा रहा है। कई बार अखिलेश ने भी इस ओर इशारा किया था।

ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव : इलाहाबाद की 5 सीटों पर 7 महिला प्रत्याशी तय करेंगी हार-जीत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+