मुलायम का पैर पकड़कर जेल में 10 मिनट तक रोए गायत्री

मुलायम सोफे पर बैठे थे और उनके पास पहुंचते ही गायत्री उनके पैरों को पकड़कर रोने लगे।

अमेठी। जेल में बंद रेप के आरोपी गायत्री प्रजापति को लेकर फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव जैसे ही उनसे जेल में मुलाकात करने पहुंचे वैसे ही गायत्री ने उनके पैर पकड़ लिए। लगभग 10 म‍िनट तक गायत्री मुलायम का पैर पकड़कर रोते रहे और कहा मैं न‍िर्दोष हूं मुझे बचा लीज‍िए। इस बीच गायत्री ने करीब 35 म‍िनट तक मुलायम स‍िंह से जेल में अकेले में बातचीत की।

मुलायम का पैर पकड़कर जेल में 10 मिनट तक रोए गायत्री

कोल्ड ड्रिंक व फल से किया स्वागत सत्कार

आपको बता दें कि गायत्री प्रजापत‍ि 15 मार्च 2017 से रेप के मामले में जेल में बंद हैं। और पहली बार सपा संरक्षक मुलायम सिंह खुद उनसे पहली बार मंगलवार दोपहर 12:41 बजे म‍िलने जेल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह अपने 3 सहयोगियों के साथ गायत्री से मिलने पहुंचे थे, जिनके स्वागत सत्कार में कोल्ड ड्रिंक की बोतलें खुली। इसके अलावा गत्ते में रखा फल भी स्वागत सत्कार में पेश किया गया था।

मुलायम का पैर पकड़कर जेल में 10 मिनट तक रोए गायत्री

जेल सुपरिटेंडेंट के कमरे में हुई मुलाकात

जेल सूत्रों की मानें तो मुलायम सिंह जेल सुपरिटेंडेंट के कमरे में पहुंचे और उसके कुछ मिनट के बाद गायत्री प्रजापति अपने दो सहयोगी विकास वर्मा और पिंटू सिंह के साथ उनसे मिलने पहुंचे थे। हालांकि जेल सुपरिटेंडेंट के कमरे में गायत्री ने मुलायम से अकेले में बातचीत की। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि यहां मुलायम सोफे पर बैठे थे और उनके पास पहुंचते ही गायत्री उनके पैरों को पकड़कर रोने लगे।

'तुम निर्दोष हो जल्द ही छूटोगे'

अपनी बेगुनाही की दुहाई देते हुए गायत्री ने कहा कि 'मुझे बचा लीजिए मैं निर्दोष हूं।' मुझे बाहर निकलवा दीजिए। बताया गया कि करीब 10 मिनट तक गायत्री मुलायम के पैरों को पकड़े रहे। जिसके बाद मुलायम ने कहा कि मैं बात करूंगा। जरूरत पड़ी तो सीएम से नहीं तो पीएम और राष्ट्रपति से भी बात करूंगा और फिर क्लीन चिट देते हुए मुलायम ने कहा 'तुम निर्दोष हो जल्द ही छूटोगे।'

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+