डर गए नेताजी! विरोध के डर ने मुलायम ने किया मुजफ्फरनगर दौरा रद्द
लखनऊ। हिंसा के चार हफ्ते बीत जाने के बाद लोगों के दर्द पर सियासत का मरहम लगाने के लिए मुजफ्फरनगर का दौरा करने वाले सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव अब दंगे का दर्द नहीं जान पाएंगे। मुलायम डर गए है। दरअसल मुलायम को डर है कि कहीं बेटे अखिलेश की तरह लोग उनका भी विरोध ना करे। दरअसल जब अखिलेश हिंसा प्रभावित इलाकों के दौरे पर गए थे तो लोगों ने काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया था।
हलांकि प्रशासन की ओर से मुलायम के दौरे के लिए सारी तैयारियां कर ली गई थी। सुरक्षा के चौक-चौबंध इतंजाम किए गए थे, बावजूद इसके मुजफ्फरनगर का दर्द जानने के लिए जाने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने फिलहाल यह दौरा रद्द कर दिया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक मुलायम शुक्रवार को दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले थे। लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने दौरा रद्द कर दिया।

इस से पहले यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया था, जहां उन्हें लोगों का भारी विरोध झेलना पड़ा था। लगता है इस बात से मुलायम डर गए और उन्होंने अपना ये दौरा रद्द कर दिया। हिंसा के बाद लोगों के दर्द पर सियासत का मरहम लगाने वालों में अखिलेश यादव के अलावा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी शामिल है।
गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर के कवाल गांव में 27 अगस्त को एक लड़की से छेड़छाड़ के मसले पर दंगा भड़का था। इस दंगे में 45 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। हालांकि सपा प्रमुख मुलायम सिंह इसे दंगा नहीं मानते उन्होंने मुजफ्फरनगर की घटना को जातीय हिंसा करार दिया है। विरोधी पार्टियों का आरोप है कि एसपी सरकार ने जानबूझकर कार्रवाई नहीं की। वहीं केंद्र की यूपी सरकार ने भाजपा और बसपा के नेताओं पर दंगा भड़काने का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications