Mukhtar Ansari news: मुख्तार अंसारी की मौत की खबर से सनसनी ! यूपी के कई जिलों में अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के सजायाफ्ता माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। इसकी आधिकारिक पुष्टि भी हो गई है। मुख्तार अंसारी की मौत कार्डियेक अटैक से हुई है। रात साढ़े 8 बजे के करीब हार्ट अटैक के बाद बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था इलाज के दौरान मौत होने की खबर सामने आ रही है।

अस्पताल के बाहर मुख्तार अंसारी के समर्थकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। मुख्तार के पैतृक घर के बाहर भी लोगों का जमावड़ा होने लगा है।

Mukhtar Ansari dies of heart attack

इसी बीच, मऊ और गाजीपुर और बांदा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा की भारी व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। डीजीपी मुख्यालय ने सतर्कता बरतने के निर्दश दिए हैं। माफिया मुख्तार की बिगड़ी तबीयत बिगड़ने पर उसके परिवार के सदस्य बांदा के लिए रवाना हुए हैं।

इससे पहले मुख्तार अंसारी ने कोर्ट में अर्जी दी थी कि उसे जहर देकर मारने की साजिश रची जा रही है। मुख्तार अंसारी ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि उसे जेल में स्लो प्वॉइजन दिया गया है।

21 मार्च को बाराबंकी एमपी- एमएलए कोर्ट में चर्चित एम्बुलेंस केस में मुख्तार अंसारी की पेशी हुई थी। इस दौरान मुख्तार अंसारी ने वकील के माध्यम से कोर्ट में आवेदन दिया कि 19 मार्च की रात खाने में पॉइजन दिया गया। इसकी वजह से तबीयत खराब हो गई।

अर्जी में मुख्तार ने लिखा था, "ऐसा लग रहा है कि मेरा दम निकल जाएगा। मुझे बहुत घबराहट हो रही है। इससे पहले मेरी तबीयत पूरी तरह से ठीक थी। लेकिन अचानक बिगड़ गई है। कृपया मेरा सही से डॉक्टरों की टीम बनाकर इलाज करवा दें। 40 दिन पहले भी मुझे विषाक्त प्रदार्थ दिया गया था।"

इस शिकायत के बाद 24 मार्च को मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में लापरवाही को लेकर एक जेलर और दो डिप्टी जेलर सस्पेंड कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+