मऊ: पति और पुत्र के खिलाफ ताल ठोकने को करोड़पति अफशां अंसारी ने किया नामांकन

मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर नामांकन करने पहुंची अफशां से मीडिया ने बातचीत करनी चाही। लेकिन उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया। अफशां अंसारी करोड़ों की मालकिन हैं।

मऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सबसे हाई प्रोफाइल जिलों में एक मऊ जिला भी है। जहां पर नामांकन काफी दिलचस्प हो गया है। सदर विधानसभा से चार बार से लगातार विधायक बसपा प्रत्याशी मुख्तार अंसारी के नामांकन और घोसी विधानसभा से उनके पुत्र बसपा प्रत्याशी अब्बास अंसारी के नामांकन के बाद मंगलवार को मुख्तार की पत्नी और अब्बास की मां अफशां अंसारी ने भी मऊ और घोसी विधानसभा से निर्दल नामांकन दा‌खिल किया है।
 मऊ: पति और पुत्र के खिलाफ ताल ठोकने को करोड़पति अफशां अंसारी ने किया नामांकन
 मऊ: पति और पुत्र के खिलाफ ताल ठोकने को करोड़पति अफशां अंसारी ने किया नामांकन

यदि किसी भी ‌स्थिति में मुख्तार अंसारी या फिर अब्बास अंसारी का पर्चा खारिज होता है तो उनके स्थान पर चुनाव मैदान में अफशां अंसारी रहेंगी। नामांकन करने के बाद अफशां अंसारी मीडिया से बचती रहीं। अफशां अंसारी के पास चल संपत्ति के रूप में 84 लाख 38 हजार 735 रुपए और अचल संपत्ति के रूप में 11 करोड़ 62 लाख 30 हजार 450 रुपए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+