Afsa Ansari: 'जमीन हड़पने से गैंगस्टर एक्ट तक...', जानिए मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां पर कितने मुकदमे दर्ज
उत्तर प्रदेश के खतरनाक माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी अपने पति के 2025 में जेल जाने के बाद से अंसारी गैंग के आपराधिक साम्राज्य की देख-रेख कर रही हैं।

Mukhtar Ansari Wife Afsa Ansari Crime History: उत्तर प्रदेश पुलिस के रडार पर अब माफिया-नेताओं की पत्नी हैं। इस लिस्ट में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी का नाम सबसे ऊपर है। 63 वर्षीय मुख्तार अंसारी की मौत के बाद इनकी मुश्किलें और बढ़ सकती है।
यूपी पुलिस ने हाल ही में अफशां अंसारी की गिरफ्तारी में मदद करने वाली किसी भी सूचना पर 75,000 रुपये के नकद इनाम की घोषणा की थी। अफशां अंसारी के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है।
अफशां अंसारी पर कितने FIR
उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा है कि अफशां अंसारी यूपी की मोस्ट वांटेड महिलाओं में शामिल है। यूपी पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक अफशां पर 9 एफआईआर (FIR) दर्ज है।
यूपी पुलिस का कहना है कि माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी पति के जेल जाने के बाद अंसारी गैंग के आपराधिक साम्राज्य की कमान संभालती हैं।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अफशां अंसारी 2005 में डॉन के जेल जाने के बाद से ही मुख्तार अंसारी का इंटर स्टेट गिरोह चला रही है।
इतना ही नहीं गाजीपुर पुलिस ने मुख्तार अंसारी की पत्नी और उसके दो साले सरजील रजा और अनवर शहजाद पर गैंगस्टर एक्ट का केस भी दर्ज किया है।
जानें अफशां अंसारी पर क्या-क्या है आरोप?
-
अफशां अंसारी 2021 में मुख्तार अंसारी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज पीएमएलए के तहत मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी सह-आरोपी हैं।
- ईडी के मुताबिक, अफशां पर मऊ में अतिक्रमण की गई सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्मित संपत्तियों से किराया लिए गए करोड़ों रुपये को गबन करने का आरोप है।
- ईडी सूत्रों ने कहा कि अंसारी की पत्नी के नाम पर बेनामी संपत्ति का पता लगाया गया है। पिछले साल जांच एजेंसी ने उनकी 6.3 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।
- मुख्तार के मामलों पर काम कर चुके वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पिछले कुछ सालों में अफशां के भाई आतिफ रजा ने उसके सारे पैसों की देखभाल शुरू कर दी थी।

- एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "सभी बेनामी संपत्तियों का अधिग्रहण और शेल कंपनियां आतिफ के इशारे पर बनाई गई थीं, जो अब जेल में बंद है।"
- ईडी सूत्रों के मुताबिक अंसारी की पत्नी अफशां पर सरकारी ठेके हासिल करने के लिए जाली कागजात पेश करने का आरोपा है। उनके खिलाफ गाजीपुर जिले के सैदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
- जांच से जुड़े अधिकारियों की मानें तो गाजीपुर के दक्षिण टोला इलाके में पांच बीघा जमीन पर तालाब की जगह एक विकास कंस्ट्रक्शन ने गोदाम बनाया था। जिसमें अंसारी की पत्नी अफशां सरकारी गवाह थीं। ईडी के अधिकारियों ने दावा किया कि मुख्तार अंसारी की पत्नी और उनके भाई विकास कंस्ट्रक्शन फर्म के मालिक हैं।
- पुलिस ने कहा कि अफशां अंसारी के खिलाफ अन्य मामलों में अतिक्रमण, चोरी, जालसाजी और धोखाधड़ी के केस शामिल हैं।
- हालांकि अफशां अंसारी अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की तरह व्यवसायियों को धमकी देने और हत्याओं की योजना बनाने में सीधे तौर पर शामिल नहीं है।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications