योगी सरकार का एक्शन! मुख्तार अंसारी की पत्नी के घर के बाहर बजी डुगडुगी, चस्पा हुआ नोटिस
UP Mafiya Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी आफसा अंसारी के खिलाफ धारा 82 की कार्यवाही की गई है। आफसा अंसारी के घर पर डुगडुगी बजाकर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया गया है।
UP Mafiya Mukhtar Ansari: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार माफियाओं पर अपनी लगाम और कसती नजर आ रही है। शुक्रवार यानी आज बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की दो अलग-अलग मामलों में MP/MLA की विशेष अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी है। उधर, मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी आफसा अंसारी के खिलाफ धारा 82 की कार्यवाही की गई है। जिसके तहत आफसा अंसारी के घर पर नोटिस चस्पा किया गया है।
दरअसल, शहर कोतवाली क्षेत्र के सैयदवाड़ा स्थित आफसा अंसारी के मकान और मोहम्मदाबाद क्षेत्र स्थित मुख्तार अंसारी के घर पर पुलिस प्रशासन ने नोटिस चस्पा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान पुलिस डुगडुगी पीटते हुए दोनों स्थलों पर पहुंची और नोटिस चिपकाया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के मुताबिक, वांछित आफसा अंसारी लंबे समय से फरार चल रही हैं। ऐसे में कोर्ट ने धारा 82 की कार्यवाही को करने के आदेश दिए।

50 हजार की इनामी है आफसा अंसारी
आपको बता दें कि माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी के खिलाफ कोतवाली जनपद गाजीपुर मे धारा 406 / 420/386/506 में मुकदमे दर्ज हैं। आफसा अंसारी 50 हजार की इनामी भी है।
मऊ कोर्ट में मुख्तार अंसारी की पेशी
वहीं, माफिया मुख्तार अंसारी की दो अलग-अलग मामलों में MP/MLA की विशेष अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी है। पहला मामला नगर के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में रामसिंह मौर्य और सिपाही सतीश कुमार दोहरे हत्याकांड का है। वहीं, दूसरा मामला धोखाधड़ी से जुड़ा है। विधायक रहते मुख्तार अंसारी ने अपने लेटर पैड पर असलहा लाइसेंस के लिए आधा दर्जन लोगों को संस्तुति की थी।












Click it and Unblock the Notifications