Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी का पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से क्या था रिश्ता? SC तक पहुंची थी बात
Mukhtar Ansari Hamid Ansari Relation in Hindi: माफिया मुख्तार अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट तक में हलफनामा देकर दावा किया था कि वह ऐसे परिवार से आता है, जिसने देश को बड़ी-बड़ी शख्सियतें दी हैं। इनमें देश के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का भी नाम शामिल है। मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई है।
वह यूपी की बांदा जेल में बंद था, जहां उसे हार्ट अटैक आया था। उसकी मौत की वजह कार्डियेक अरेस्ट बताया गया है। अपनी करतूतों की वजह से पूर्वांचल में खौफ का दूसरा नाम रहे सजायाफ्ता मुजरिम मुख्तार अंसारी के परिवार का इतिहास रसूख वाला बताया जाता है। लेकिन, मऊ के अंसारी परिवार का यह मुख्तार खुद को कुख्यात अपराधी बना दिया।

सुप्रीम कोर्ट में बताया था हामिद अंसारी से रिश्ते के बारे में
जहां तक पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से उसके रिश्ते की बात है तो वे मुख्तार के चाचा लगते हैं। मुख्तार अंसारी से अपने पारिवारिक संबंधों का खुलासा खुद सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में किया था। बात 2021 के शुरुआत की है वह पंजाब की रोपड़ जेल में बंद था। यूपी सरकार उसे प्रदेश में वापस लाना चाहती थी।
तब पंजाब की कांग्रेस सरकार ने उसके कथित खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर उत्तर प्रदेश भेजने से मना कर दिया था। इसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। यहां मुख्तार ने अपने बचाव में और यूपी की जेल नहीं भेजे जाने की दलील के तौर पर अपने परिवार की पुरानी प्रतिष्ठा का हलफनामे में जिक्र किया था।
'उस परिवार से हूं, जिससे पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी आते हैं'
इसी हलफनामे में मुख्तार अंसारी ने बताया था कि वह उस परिवार से आता है, जिससे देश के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी आते हैं। उसने इस हलफनामे में कहा कि उसके परिवार ने देश की आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान दिया है।
पूर्व गवर्नर और जज के परिवार से बताया था नाता
उसने इसी में बताया था कि ओडिशा के पूर्व गवर्नर बाबा शौकतुल्ला अंसारी, इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस आसिफ अंसारी भी उसी के परिवार के सदस्य हैं।
दादा को बताया था पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष
उसने हलफनामे में बताया था कि वह डॉ मुख्तार अहमद अंसारी का ग्रैंडसन है, जो 1027-28 में कांग्रेस के अध्यक्ष भी थे और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के संस्थापक भी रहे।
उसने अपने पिता सुभानुल्लाह अंसारी को भी स्वतंत्रता सेनानी बताया था। साथ ही यह भी दावा किया था कि 1948 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में उसके नाना शहीद ब्रिगेडियर उस्मान अंसारी ने देश के लिए शहादत दी थी, जिन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से नवाजा गया था।












Click it and Unblock the Notifications