Mukhtar Ansari: अवधेश राय हत्याकांड पर कोर्ट का फैसला आज, बढ़ सकती है मुख्तार अंसारी की मुश्किल
Mukhtar Ansari: एमपी/एमएलए कोर्ट आज वाराणसी में अवधेश राय हत्याकांड पर अपना फैसला सुनाने जा रही है। इस मामले में मुख्तार अंसारी मुख्य आरोपी है।

Mukhtar Ansari: माफिया डॉन और मऊ से पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मुश्किलें आज बढ़ सकती है। वाराणसी एमपी/एमएलए कोर्ट आज अवधेश राय हत्याकांड पर अपना फैसला सुना सकती है। इस हत्याकांड में मुख्तार अंसारी आरोपी है। बता दें कि मुख्तार अंसारी फिलहाल बांदा की जेल में बंद है।
बता दें कि तकरीबन 31 साल पहले 1991 में वाराणसी में कांग्रेस नेता अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कोर्ट आज अपना फैसला सुनाने जा रही है।
पिछले एक साल की बात करें तो मुख्तार अंसारी को 4 मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है। लेकिन अवधेश राय का केस काफी बड़ा है, इसमे मुख्तार अंसारी को लंबी सजा हो सकती है। इस मामले में मुख्तार अंसारी समेत चार अन्य आरोपी भी नामजद है।
बता दें कि 3 अगस्त 1991 में वाराणसी के चेतगंज स्थित लहुराबीर इलाके में जब अवधेश राय अपने भाई अजय राय के साथ घर के बाहर खड़े थे, इसी दौरान मारूति वैन से कुछ बदमाश आए और उन्होंने गोलियां बरसा दी। इस गोलीबारी मे अवधेश राय की मौत हो गई थी।
कांग्रेस नेता अजय राय ने इस मामले में मुख्तार अंसारी, भीम सिंह, कमलेश सिंह और राकेश नाई के अलावा पूर्व विधायक अब्दुल कलाम के खिलाफ केस दर्ज कराया था। बता दें कि पांच नामजद आरोपियों में से अब्दुल कलाम की पहले ही मौत हो चुकी है।
आज कोर्ट इस हत्याकांड पर अपना फैसला सुनाने जा री है। मुख्तार अंसारी की ओर से 41 पन्नों की लिखित बहस, अजय राय की ओर से 36 पन्नों की लिखित बहस दाखिल की गई है। इस मामले में 12 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications