गोरखपुर: उपद्रवियों ने पुलिस चौकी में की जमकर तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों को पीटा

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मोहर्रम जुलूस के दौरान डीजे में करंट उतरने की शिकायत की। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई और एक युवक झुलस गया। युवक के झुलसने उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा। उपद्रवियों ने न केवल पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की बल्‍कि चौकी में तैनात दो कॉन्स्‍टेबल को भी जमकर पीटा। उपद्रवियों ने इस दौरान पुलिस चौकी में खड़ी सरकारी जीप को भी आग के हवाले कर दिया।

muharram procession in gorakhpur: ruckus between police men and crowd

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर में भटहट पुलिस चौकी के पास से शुक्रवार की शाम को मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने डीजे में करंट उतरने की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तभी खुर्शीद उर्फ गोल्डन (24) झुलस गया। घटना से गुस्साएं लोगों ने देखते ही देखते उपद्रवियों ने हंगामा शुरू कर दिया और पास की पुलिस चौकी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उपद्रवियों ने इस दौरान चौकी पर तैनात दो कॉन्स्टेबलों को जमकर पीटा। पुलिस चौकी की सरकारी जीप में उपद्रवियों ने आग लगा दी।

इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। घटनास्थल पर पहुंच एसएसपी और पुलिस फोर्स ने हालात पर काबू कर लिया है। पुलिस अब उपद्रवियों की तलाश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+