कौन है ये राममूरत जिसके साथ सांसद वरुण गांधी ने खिंचाई तस्वीर

सुल्तानपुर के एक गांव में हुए भीषण अग्निकांड में 100 से ज्यादा घर जल गए। सांसद वरुण गांधी अग्निकांड पीड़ितों से मिलने गांव पहुंचे और एक शख्स के साथ फोटो खिंचवाई।

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर के सांसद वरुण गांधी बल्दीराय तहसील के बीही निदूरा गांव में अग्नि कांड का शिकार हुए 100 घरों के पीड़ितों के आंसू पोंछने पहुंचे। यहां उन्होंने सबके सामने एक शख्स के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उसको पकड़कर सहानुभूति के साथ खड़े रहे। इस शख्स का नाम राममूरत है जिसने अग्निकांड में अपनी बहादुर पत्नी को खो दिया।

राममूरत की पत्नी गीता देवी बच्चों के लिए हुई कुर्बान

राममूरत की पत्नी गीता देवी बच्चों के लिए हुई कुर्बान

5 मई की देर शाम तहसील बल्दीराय के निदूरा गाँव मजरे बीही में शाट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीण जब तक कुछ समझते और आग पर काबू पाने की योजना बनाते तब तक आग पूरे गांव में फैल गई। देखते ही देखते एक साथ गांव के 100 मकान आग की आगोश में समा गए। आग को बुझाकर कर्मी हटे तो आग की गोद में समाई गीता देवी 35 की लाश देख हर किसी की चीख निकल गई। बताया जा रहा है कि आग लगने और उसके विकराल रूप को देख गीता घर में मौजूद अपने 3 बच्चों को बचाने के लिए गई थी, उसने किसी जतन से बच्चों को बचाया भी, जो कुछ झुलस गए हैं लेकिन खुद आग की भेंट चढ़ गई।

सांसद ने गीता देवी की मौत पर दुख प्रकट किया

सांसद ने गीता देवी की मौत पर दुख प्रकट किया

बल्दीराय के बीही निदूरा गांव के अग्निकांड पीडितों से 7वें दिन मिलने पहुंचे बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने गीता देवी की मौत पर दुख प्रकट किया। वो उनके पति राममूरत के साथ सहानुभूति के साथ खड़े हुए।

गीता देवी की मौत पर सांंसद ने क्या कहा?

गीता देवी की मौत पर सांंसद ने क्या कहा?

सांसद ने कहा कि हमने आपके दुःख को अपना समझा इसलिए यहां आया हूं, मैंने समझा के मेरे परिवार को कष्ट पहुंचा है। सांसद वरुण गांधी ने भावुक होते हुए कहा कि एक माता का देहांत हुआ, कितने शर्म की बात है के आज भी ये स्थिति है कि आज़ादी के इतने साल बाद भी एक गरीब को आग का शिकार होना पड़ा।

इस तरह वरुण गांधी ने दिलाई मदद

इस तरह वरुण गांधी ने दिलाई मदद

यहां सांसद ने 11 पीड़ितों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत स्वीकृत आवास से सम्बंधित पत्र बांटे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अन्य 52 पीड़ितों को सरकार की ओर से स्वीकृत 15 लाख 92 हज़ार की धनराशि जल्द ही उन्हें मुहैया करा दी जाएगी जबकि 42 अन्य पीड़ितों का नाम सूची में दर्ज किए जाने का भी निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिया। वहीं बीजेपी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद ने अपनी निधि से 10 इंडिया मार्का हैंडपंप पीडितों के लिए स्वीकृत कराया है जिनमे से 5 हैंडपंप लगा दिए गए हैं।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+