यूपी: मंच पर सांसद गा रहे थे गाना, तो उनके समर्थक दनादन चला रहे थे गोली

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ में ऑर्केस्ट्रा आवाज सुनककर एक सांसद का खुद पर कंट्रोल नहीं रहा। एक तरफ जहां सांसद ने ऑर्केस्ट्रा वालों के हाथ से माइक छीन लिया। वहीं दूसरी ओर सांसद के समर्थकों ने फिल्मी गाने पर जमकर फायरिंग की। अपना दल पार्टी के सांसद हरिवंश सिंह के सामने ही हाईकोर्ट के आदेशों की उनके समर्थकों ने धज्जियां उड़ा दी। स्टेज पर ही सांसद के समर्थकों ने 6 राऊंड फायरिंग कर दहशत फैला दी।

यूपी: मच पर सांसद गा रहे थे गाना, तो उनके समर्थक दनादन चला रहे थे गोली

सांसद हरिवंश फिल्मी गाना गाने में मस्त थे, इसी बीच उनके समर्थकों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। गोलीबारी के बाद भी सांसद नहीं रुके और जमकर गाना गाते हुए जनता का मनोरंजन कर रहे थे। अपने पद को दरकिनार कर सांसद ने हजारों लोगों के सामने घंटों तक गाना गाया। सांसदों के समर्थकों की खुली हर्ष फायरिंग से कार्यक्रम में हड़कंप मच गया। आपको बताते चलें कि सांसद नगर कोतवाली के सराय सागर गांव में प्रधान के यहां निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इसी बीच आर्केस्ट्रा की धुन सुन कर सांसद से रहा नहीं गया। फिर क्या क्षेत्र का विकास करने में असफल सांसद हरिवंश ने माइक लेते हुए फिल्मी गाना गाने लगे।

यूपी: मच पर सांसद गा रहे थे गाना, तो उनके समर्थक दनादन चला रहे थे गोली

देखते ही देखते सांसद जी के ऊपर नोटो की बारिश होने लगी। उसके बाद तो सांसद के समर्थकों ने सांसद के सामने ही नियम कानून को ताक पर रखते हुए पहले पिस्टल से फायरिंग की लेकिन गोली फंसने से फायर नहीं हो सका। जिसके बाद उनके समर्थकों ने रिवॉल्वर से 6 बार सांसद के सामने ही फायरिंग कर डाली। उसके बाद भी सांसद ने घंटों तक गाना गाया। चुनावी वर्ष में सांसद के इस करतूत से लोगों के बीच आक्रोश फैल गया है। प्रतापगढ़ का विकास छोड़ सांसद गाने और फायरिंग कराने में व्यस्त हैं। वहीं जिनके ऊपर कानून बनाने और चलाने का जिम्मा है अगर प्रतापगढ़ में वही खुलेआम कानून को तोड़ेंगे तो प्रतापगढ़ की कानून व्यवस्था कैसे पटरी पर आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+