'यादव महाकुंभ' में शामिल हुए एमपी CM मोहन यादव, कहा- मेरे आने से कई लोगों के पेट हुआ दर्द
MP CM Mohan Yadav News: उत्तर प्रदेश में आयोजित 'यादव महाकुंभ' में शामिल होने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार 3 मार्च को लखनऊ पहुंचे। यहां सीएम मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए यादव समाज के लोगों को संबोधित किया। सीएम यादव ने कहा, 'उत्तर प्रदेश की जो धरती है नारा नहीं लगाती, बल्कि उसे सार्थक भी करती है...यह जय-जयकार किसी जाति या समाज विशेष की नहीं है।'
'यादव महाकुंभ' में सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधित की शुरुआत 'भगवान कृष्ण' के जय कारे साथ की। साथ ही, सीएम यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा भी सुनाई। इतना ही नहीं, सीएम मोहान यादव ने मंच से सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लिए बिना निशाना साधा। उन्होंने यादवों से कहा कि मेरे यहां आने से कई लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। मेरे आने से पहले सभा करके इस कार्यक्रम को फेल बनाने की प्लानिंग की जा रही थी।

सीएम यादव ने मंच से बोलते हुए आगे कहा कि अपने लोगों को सावधन करने का प्रयास करता है। अभी तो हमने कुछ किया ही नहीं है...अभी तो हम अपने लोगों से मिलने आए है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई गरीब परिवार का, यादव परिवार का मुख्यमंत्री बनता है, कोई एक छोटी जाती का देश में प्रधानमंत्री बनता है। जिसमें योग्यता है उसे मौका मिलता है। आज मध्य प्रदेश में मौका मिला है तो ये दूसरी पार्टियों को सबक है।
अब परिवार से बाहर की तरफ देखों कोई भी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन सकता है। किसी के लिए अवसर की कमी नहीं है। मन खोले एक परिवार से बाहर आओ। अगर एक ही परिवार को बढ़ाओंगे तो यह समाज उसको स्वीकार नहीं करेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि हालांकि, समाज के कुछ लोगों को मेरे सीएम बनने से खुशी नहीं हुई। बल्कि, उनके पेट में दर्द हो गया। उन्होंने कहा कि यादव समाज धर्म के मार्ग में चलने वाला समाज है। उसने कभी धर्म को पीछे नहीं छोड़ा है।
भगवान श्रीकृष्ण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान ने भी कष्ट सहे लेकिन झुके नहीं। सनातन धर्म भी किसी के आगे नहीं झुका। भाजपा का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे सीएम का पद दिया गया। जबकि मेरे विधानसभा क्षेत्र में यादव के 500 वोट नहीं हैं। मैं वहां से तीन बार से चुनाव जीतता आया हूं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया की अर्थव्यवस्था जहा गिर रही है, दुनिया में हाहाकार है। लेकिन, दुनिया के सामने भारत एक उदाहरण बनकर खड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications