Lucknow News: आवंटियों की सहूलियत के लिए LDA ने उठाया ये बड़ा कदम, लखनऊवासियों के लिए है काम की खबर

Lucknow Development Authority: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अकबरनगर प्रथम व द्वितीय में कुकरैल नदी व बंधे के विस्थापितों को आवास व दुकान के लिए पंजीकरण कराने में असुविधा न हो, इसके लिए प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने अकबरनगर में लगाये गये विशेष पंजीकरण शिविर की अवधि तीन दिन और बढ़ा दी है।

एलडीए

अधिकारियों की माने तो अब यह कैम्प 14 दिसम्बर तक लगाया जाएगा। इसी के साथ प्रधानमंत्री आवास के लिए पंजीकरण धनराशि को भी घटाकर आधा कर दिया गया है, जिसके तहत मात्र 5,000 रूपये में ही आवास के लिए पंजीकरण किया जा रहा है।

अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि अकबरनगर प्रथम व द्वितीय में कुकरैल नदी व बंधे के विस्थापितों को आवास व दुकानें आवंटित की जा रही हैं। जिसके लिए उपाध्यक्ष महोदय के आदेशानुसार अकबरनगर पुलिस चैकी के निकट ही विशेष पंजीकरण शिविर स्थापित किया गया है।

यह शिविर 9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित किया जा रहा था, जिसकी अवधि तीन दिन के लिए बढ़ा दी गयी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को बड़ी संख्या में कैम्प में आये लोगों ने योजना व पंजीकरण के सम्बंध में पूरी जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान 42 लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म लिये। जिसमें से अकबरनगर प्रथम की विमला देवी, इकरार हुसैन एवं कुसमा देवी तथा अकबरनगर द्वितीय के रामानन्द प्रजापति एवं खुर्शीद आलम ने समस्त दस्तावेजों के साथ 5 हजार रूपये जमा कराके आवास के लिए पंजीकरण कराया। इसके अलावा 15 विस्थापितों ने डूडा आसरा आवास योजना के लिए पंजीकरण कराया।

अपर सचिव ने बताया कि उपाध्यक्ष महोदय के आदेशानुसार विस्थापितों को कई सहूलियतें दी जा रही हैं। इसमें एक तरफ प्रधानमंत्री आवास की पंजीकरण धनराशि 10,000 रूपये से घटाकर 5,000 रूपये कर दी गयी है। वहीं, दूसरी तरफ व्यावसायिक श्रेणी में 25 प्रतिशत के स्थान पर अब मात्र 15 प्रतिशत धनराशि के अग्रिम भुगतान पर ही दुकानों का कब्जा दिया जा रहा है, जिसमें विस्थापित चाहें तो वे प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में रिक्त दुकानों को एक या उससे अधिक संख्या में ले सकते हैं।

इसके अलावा जिनके परिवार बड़े हैं या फिर जो अधिक क्षेत्रफल के आवास लेना चाहते हैं तो वे प्राधिकरण की योजनाओं में रिक्त फ्लैटों को 15 प्रतिशत के अग्रिम भुगतान पर लेकर निवास कर सकते हैं। इन सभी श्रेणियों में अवशेष धनराशि 10 वर्षों की आसान किस्तों में देने का विकल्प दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की अलग-अलग टीमों द्वारा अकबरनगर में घूमकर योजना व आॅफरों के सम्बंध में अनाउंसमेंट करके लोगों को व्यापक स्तर पर जानकारी दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+