'कांग्रेस के शासनकाल में असुरक्षित थीं सीमाएं', महाराजगंज में बोले एमपी सीएम मोहन यादव

Lok Sabha Election 2024: महाराजगंज से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी पंकज चौधरी के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार 22 मई को उत्तर प्रदेश पहुंचे। यहां महाराजगंज के नौतनवां में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया। वहीं, प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों की प्रशंसा की।

पंकज चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासन काल में देश की सीमाएं असुरक्षित थीं और घोटालों के चलते पूरा देश अस्त-व्यस्त था। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सत्ता संभालने के बाद आज देश सशक्त और सुरक्षित है।

MP CM Mohan Yadav

सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए सीएम यादव ने कहा कि पाकिस्तान ने दो बार गलती की तो हमने घर में घुसकर उसे मारा। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि बहुमत के साथ सरकार आते ही कश्मीर से धारा 370 खत्म कर दी गई। मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने भगवान श्रीराम का भी जिक्र किया।

सीएम यादव ने कहा कि पूरे देश को मालूम है कि भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था, लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेताओं को यह पता नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर प्रभु राम अयोध्या में नहीं मुस्कराएंगे तो कहां मुस्कराएंगे। अयोध्या धाम आज जगमगा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने पीएम मोदी का मजाक उड़ाया। कहा कि ये चाय वाला कैसे सरकार चला पाएगा।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे कहा कि कोरोना वैक्सीन को मोदी वैक्सीन कहकर विपक्षियों ने तंज कसा था। पाठयक्रमों में एजेंडे के अनुरूप बदलाव किए गए। जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए उसे कांग्रेस कर रही है। इस दौरान जनसभा को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+