मां ने पेंशन का पैसा नहीं दिया तो दोनों बेटे, बहू बन गए हैवान

सुल्तानपुर में एक मां ने बेटों और बहू को पेंशन का पैसा देने से मना किया तो उसे सबने मिलकर बुरी तरह से मारा।

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक कलयुगी बेटे ने पत्नी के संग मिलकर अपनी मां को ही लहूलुहान कर डाला। मां की गुनाह बस इतनी थी के पेंशन में मिले पैसे को बेटे और बहू को देने से मना कर दिया था।

मां ने पेंशन का पैसा नहीं दिया तो दोनों बेटे,बहू बन गए हैवान

मामला ज़िले के कूरेभार थाना क्षेत्र के चन्दीपुर गांव का है। गांव निवासी 63 वर्षीय वृद्ध महिला मनकेशरी देवी पत्नी स्व राम मूरत दूबे ने बताया कि शुक्रवार को वो पेंशन का पैसा बैंक से निकाल कर लाई थी। पैसा आने के बाद से बेटे और बहू की निगाह रकम पर थी। दोनों उससे पैसे की मांग कर रहे थे। मनकेशरी देवी ने पैसा के लिए बहू-बेटे को मना कर दिया।

दो सगे बेटे और बहू ने घटना को दिया अंजाम
फिर क्या था अवधेश दूबे व सुनील कुमार दूबे पुत्र स्व राम मूरत तथा बहू दीपा दूबे पत्नी अवधेश दूबे ने मिलकर मनकेशरी देवी को लाठी डंडो से पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट के दौरान घायल महिला की गुहार पर पहुचे ग्रामीणों ने बीच बचाव किय। इस बीच महिला को गम्भीर चोटें आ गई थीं जिसे घायल अवस्था में ग्रामीणों ने सीएचसी कूरेभार में भर्ती कराया है।

पुलिस मामले में कर रही जांच
उधर मामले में मनकेशरी देवी ने थाने पर तहरीर दिया है। कूरेभार एसओ वीपी यादव का कहना है कि घायल वृद्धा की तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+