मां ने गुस्से में कर दी 6 साल की बच्ची का हत्या, बाप ने छिपा दी लाश

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पिहानी कोतवाली क्षेत्र में पिछले दिनों हुई 6 साल की मासूम बालिका की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि गुस्से में आकर उसकी माँ ने ही की थी। महिला ने अपनी पहचान छिपाने के लिए शव को गन्ने के खेत में फेंका था, इसमें महिला के पति ने भी मदद की थी। महिला ने अपराध छिपाने के लिए एक युवक को नामजद कर झूठा मुकदमा लिखा दिया था। वारदात के बाद रेप की भी आशंका जताई जा रही थी।

mother killed his 6 year old daughter

इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पिहानी पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ी तो हत्यारा सामने आ गया जिसे देखकर पुलिस भी सन्न रह गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने महिला और जुर्म छिपाने के आरोप में महिला के पति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक हरदोई विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि पिहानी थाना क्षेत्र के भूड़ा पुरवा गांव में 6 वर्षीय बालिका रुचि का शव गन्ने के खेत में मिला था। इस संबंध में अरविंद कुमार पुत्र श्रीपाल ने अश्वनी उर्फ सर्वेश पुत्र मंगली व राकेश पुत्र चौनू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कराया था। घटना के खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) निधि सोनकर, क्षेत्राधिकारी हरियावां शैलेन्द्र सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पिहानी श्यामबाबू शुक्ला ने जांच शुरू की थी।

mother killed his 6 year old daughter

एसपी के अनुसार पुलिस ने इस हत्याकांड में शक के आधार पर बच्ची की माँ अरुणा देवी और पिता अरविन्द कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पहले तो दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे लेकिन कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में अरुणा ने बताया कि उसने गुस्से में आकर रुचि को सीढ़ियों से घसीटा था। फिर क्रोध में आकर मासूम का गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मासूम की मौत को छिपाते हुए नामजद लोगों को फंसाने के लिए शव गन्ने के खेत में फेंक दिया था। इस घटना में महिला के पति को साक्ष्य छिपाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने हत्या के मामले की जांच करने वाली पुलिस टीम इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला, उप निरीक्षक अब्दुल जब्बार खां हेड कांस्टेबल हरिकेश बहादुर सिंह, किशोर राम, कांस्टेबल सुनील कुमार, धीरेन्द्र सिंह, महिला कांस्टेबल हितेश कुमारी और मीनाक्षी की प्रशंसा की है।

ये भी पढ़े- लखनऊ: लोहिया अस्पताल में मरीजों की जिंदगी को ऐसे मुश्किल में डाल रहे हैं वार्ड ब्वॉय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+