दवा लाने गई थी मां, रास्ते में हो गई मौत, मां का शव देख बेटी की भी मौत

बहराइच। यूपी के बहराइच इलाके में गाय के झुंड से टकराकर दुघर्टना में बाइक चालक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई। घर पहुंचते ही अपनी मां के शव को देख उसकी बेटी की भी मौत हो गई। पूरा मामला है कि महिला अपने रिश्तेदार की मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी बीमार बेटी के लिए दवाइयां लेने घर से निकली थी। लेकिन रास्ते में बाइक गायों के झुंड से टकरा गई। जिससे महिला और उसका रिश्तेदार घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई। महिला का शव जब घर पहुंचा तो बीमार बेटी ने अपनी मां की लाश को देखकर सदमें में आकर बेहोस हो गई। बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

mother hit on cow swab and died

रामगांव थाना अंतर्गत गंभीरवा बाजार निवासी पुष्पा अपनी दो बेटियों व एक बेटे के साथ घर पर रहती थी। दो दिन से उसकी बेटी अर्चना की तबीयत खराब थी। बेटी की दवा लाने के लिए पुष्पा ने एक रिश्तेदार को बुलाकर उसकी बाइक से बहराइच के लिए रवाना हुई। तभी सामने से गायों का झुंड आ गया। मवेशियों से टकराकर बाइक पलट गई। मवेशी पुष्पा को रौंदते हुए आगे निकल गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े।

आनन-फानन में पुष्पा और उनके रिश्तेदार को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया। जबकि रिश्तेदार को हल्की चोटें आई हैं। पुष्पा का शव घर पहुंचा तो बीमार अर्चना मां की लाश देखकर फफक कर बेहोश हो गई। परिवार के सदस्यों ने पहले उसे होश में लाने की कोशिश की। सफल न होने पर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+