सबसे बड़ा रुपया, बेटे की मारपीट से मां के मुंह से निकला खून, हुई मौत

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कासिम बाग में एक युवक ने अपने माता-पिता के साथ मारपीट की। इस मारपीट में घायल मां की मौत हो गई। युवक को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। महिला अपने पति के साथ घर में थी। छोटा बेटा नौकरी के लिए बाहर चला गया था। उसी समय महिला के दूसरे बेटे राजीव जाटव ने अपने मां-बाप के साथ कुछ कहा-सुनी होने लगी। उसने मां-बाप के साथ मारपीट शुरू कर दी।

Mother died after son beat her in Farrukhabad

मां को दिल की बीमारी थी। बेटे की मारपीट से मां के मुंह से खून निकला और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी रात में ही पुलिस को दी गई। मौके पर सीओ सिटी, कोतवाल व चौकी प्रभारी फोर्स लेकर उसके घर पहुंचे तो वह कलयुगी बेटा अपनी पत्नी के साथ शव के पास बैठा था। जब किसी भी पड़ोसी ने पूछा तो उसने कहा कि उनकी मौत अटैक पड़ने से हो गई है। पुलिस ने परिवार के अन्य सदस्यों से अलग-अलग बातचीत की।

सभी ने बेटे को ही दोषी बताया। फिर भी पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला के पति ने सीओ सिटी के सामने मारने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मुझे पैरालाइसिस की बीमारी है। उसका इलाज अपनी पेंशन से करा रहा हूं। किसी भी बेटे से वह रुपया नहीं मांगते लेकिन यह मेरा लड़का मुझसे ही उल्टा रुपया मांगता है। जब इसको रुपया नहीं मिलता तो यह मारपीट शुरू कर देता है।आज भी वही हुआ जिस कारण मेरी पत्नी की मौत हो गई। अधिक उम्र होने के बाबजूद वह मेरी सेवा किया करती थी।

जब पुलिस ने आरोपी से पूछा तो उसने खुद कहा कि माता-पिता के साथ कहासुनी हुई थी। उसके साथ थोड़ी बहुत धक्कामुक्की हुई थी। उनको हार्ट की बीमारी पहले से थी। उधर पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। दूसरी तरफ पोस्टमॉर्टम होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+