बेटी का शव फांसी के फंदे से लटका देख मां ने भी तोड़ा दम

शाहजहांपुर। शादी के 8 साल के बाद पति से अनबन के बाद एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटी की मौत की खबर जब मां को लगी तो बेटी के ससुराल पहुंची। मां ने बेटी की लाश देखी तो मां ने भी सदमे से दम तोड़ दिया। युवती अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई। वहीं महिला के मायके वालों ने पति व ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फांसी पर लटकी महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मां का शव बेटा अपने घर ले गया। फिलहाल पुलिस ने पत्नी के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mother also died when she saw the body of her daughter on hanging trap

घटना शाहजहांपुर के थाना बंडा के खकरा गांव की है। ग्राम गंधरपुर निवासी 27 वर्षीय गीता देवी की शादी आठ साल पहले खकरा गांव निवासी विमलेश कुमार से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी है। बीते रविवार की शाम करीब 7 बजे गीता देवी की लाश उसके कमरे फांसी के फंदे पर लटकी थी। पति काम से खेत पर गया था। गीता देवी की सास और ननद घर पर मौजूद थी। जब पति अपने घर पहुंचा और कमरा खोलकर देखा तो पत्नी फांसी के फंदे पर लटक रही थी। इसकी सूचना पड़ोसियों ने गीता देवी के मायके वालों को दी। बेटी की मौत की खबर सुनकर मां सरोजा देवी और भाई सर्वेश कुमार समेत घर के तमाम लोग गीता के घर पहुचे तो गीता देवी की लाश फांसी के फंदे पर लटकी थी।

Mother also died when she saw the body of her daughter on hanging trap

बेटी की लाश देखकर मां को गहरा सदमा लगा और मां ने भी बेटी के लाश के पास दम तोड़ दिया। मृतका के मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई की तहरीर के आधार पर पति समेत ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- अपने ही अस्पताल में नर्स को नहीं मिला बेड, तड़प-तड़पकर हुई मौत, हंगामा

मृतका गीता देवी के भाई सर्वेश कुमार का आरोप है कि बीते रविवार की सुबह उसके बहन गीता ने फोन करके बताया था कि पति सास और ननद उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। हालांकि हत्या के पीछे का कारण मृतका के परिजनों ने नहीं बताया। भाई के मुताबिक फोन पर पिटाई की बात कहने के बाद हमने बहन से कहा कि शाम में घर आएंगे। लेकिन उसके बाद उसकी हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। बेटी की मौत के सदमें मे मेरी मां की भी मौत हो गई।
वही आरोपी पति विमलेश का कहना है कि जब वह पत्नी को छोड़कर खेत पर काम करने गया था। तब वह पत्नी को घर का काम करते छोड़ गया था। पत्नी ने आत्महत्या की है। कारण क्या है ये हमें नही पता। हमे गलत फंसाया जा रहा है। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं।

वहीं सीओ संजीव सिंह का कहना है कि महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद उसी के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बारात में आए युवकों ने किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+