पुलिस के हत्थे चढ़ा मोस्ट वांटेड लंगड़ा, कई संगीन अपराधों को दे चुका अंजाम
कन्नौज। यूपी में कन्नौज पुलिस ने चेकिंग अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर कठार पुलिया पर बदमाश को पकड़ लिया। छानबीन में बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की एक बोलेरो, दो बाइक और अवैध तमंचा बरामद किया। जांच में आरोपी पर औरैया और कन्नौज में संगीन धाराओं के 15 मुकदमा भी दर्ज मिले।

देर रात पुलिस टीम हसेरन में कठार पुलिया पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। उसी समय बदमाश निकलने की सूचना मिली। इससे पुलिस सक्रिय हो गई और जांच गहनता से शुरू कर दी। इसमें औरैया जनपद के विधूना थाना क्षेत्र के गपचारियपुर गांव निवासी देवेंद्र उर्फ लंगड़ा को पकड़ लिया।
देवेंद्र ने पुलिस को देख भागने की कोशिश की। पुलिस ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ लिया। इसके पास से पुलिस ने एक तमंचा और दो कारतूस मिले। इससे पुलिस ने गहनता से पूछताछ की, तो आरोपी ने कई घटनाओं को अंजाम देने की बात को कबूल किया।
इसके पास से निशानदेही पर पुलिस ने एक बोलेरो और दो बाइक और बरामद की। तीनों गाड़ियां चोरी की होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने उसका आपराधिक इतिहास खंगाला तो उसमें औरैया व कन्नौज 15 मुकदमे संगीन धाराओं के दर्ज मिले। पुलिस में मामले को लेकर आरोपी को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच कर घटनाएं खुलने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications