घर पहुंचा गाजीपुर के लाल का पार्थिव शरीर, हर ओर मची चीख पुकार
माछिल सेक्टर में शहीद हुए मनोज कुमार कुशवाहा का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा।
गाजीपुर। जम्मू और कश्मीर के मछिल सेक्टर में शहीद हुए उत्तर प्रदेश स्थित गाजीपुर के मनोज कुमार कुशवाहा का पार्थिव शरीर उनके घर बृहस्पतिवार शाम पहुंचा।
इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। बीते दिनों आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए थे। जिसमें मनोज भी शामिल थे।
मनोज के परिवार को जब शहादत की खबर मिली तभी से कोहराम मचा हुआ है।

पत्नी है बेसुध
पूरा परिवार रो रहा है। उनकी पत्नी बेसुध है और बच्चे परिजनों से पूछ रहे हैं कि क्या हुआ? उनके परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह मनोज ने मां से बात की थी और कहा अगले महीने लंबी छुट्टी पर आने का वादा किया था लेकिन बेटे के आने से पहले उसके शहादत की खबर मिली।
भाई की शहादत की खबर सुनकर बहन का भी रोकर बुरा हाल है। बता दें कि मनोज की उम्र 31 वर्ष थी।
गौरतलब है कि सितंबर महीने में जम्मू और कश्मीर स्थित उरी में भारतीय सेना के बेस कैंप पर हुए हमले के बाद से ही सीमा के हालात खराब है।












Click it and Unblock the Notifications