बूढ़ी सास को गोद में उठाकर दामाद पहुंच गया जमीन लिखाने, बीच में आए साले को पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में एसएसपी कार्यालय के ठीक सामने आज रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना देखने को मिली। यहां एक बूढ़ी मां के दामाद और बेटों ने दो बीघा जमीन को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। इस अभागी मां के बेटे दामाद 2 बीघा जमीन के लिए मां को गोद में उठाए लड़ते रहे और बेबस मां उन्हें लड़ते देखने के अलावा कुछ ना कर सकी।

moradabad son in law fight with his wifes brother

मुरादाबाद एस एसपी कार्यालय के गेट पर अचानक हंगामे के शोर सुन कर लोगों का ध्यान एक तरफ गया। यहां एक व्यक्ति एक बुजुर्ग महिला को कंधे पर उठाए हुए था और कुछ लोग उसे खींचने में लगे हुए थे। जिसके कारण मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामे के शोर से पुलिस भी पहुँच गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले दो पक्षो में जमकर लात घूसे चलते रहे और बेचारी बूढ़ी अम्मा कुछ नही कर पाईं। मौके पर मौजूद अम्मा के बेटे की पत्नी ने इन घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वो लोग मूंढा पांडे क्षेत्र के नियमापुर गांव के रहने वाले हैं और उनकी ननद और नंदोई उनकी सास को चोरी से यहां लाकर दो बीघा जमीन अपने नाम पर कराने आये थे जिसकी कीमत बीस लाख रुपये हैं, जबकि उनकी सास रहिसन्न अपनी बेटियों को जमीन देने के पक्ष में नही हैं, जब हमने मना किया तो वो लोग मारपीट करने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+