मुरादाबाद: एसआई हारुन खान ने पेश की मिसाल, मंदिर जाने वाले रास्ते को ठीक करने के लिए उठाया फावड़ा

शिवरात्रि पर मंदिर में आने वाले भक्तों को परेशानी नहीं हो इसलिए कांठ थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर हारून खान ने खुद ही फावड़ा उठा लिया।

मुरादाबाद। मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र में स्थित अकबरपुर चंदेरी गांव में कुछ साल पहले एक मंदिर पर लाउडस्पीकर लगाने को लेकर विवाद हो गया था। इसी गांव में एक एसआई ने बेहद खास मिसाल पेश की है। दरअसल, इस गांव में एक मंदिर है, शिवरात्रि के मद्देनजर यहां लोगों की खासी भीड़ पहुंचती है। हालांकि इस मंदिर तक जाने वाले रास्ते का निर्माण कार्य चल रहा है। हालांकि अभी भी ये पूरी तरह बना नहीं है और कई जगह से टूटा हुआ है।

police

पुलिस ने दिखाई गंगा जमुनी तहजीब की झलक

शिवरात्रि के मद्देनजर गांव के लोग के मंदिर जाएंगे और जलाभिषेक करेंगे, लेकिन मंदिर का रास्ता खराब होने से उन्हें परेशानी आएगी। मंदिर में आने वाले भक्तों को परेशानी नहीं हो इसलिए कांठ थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर हारून खान ने खुद ही फावड़ा उठा लिया। उन्होंने मोर्चा संभालते हुए रास्ते को सही करने की कवायद में जुट गए। सब इन्स्पेक्टर हारून खान को फावड़ा चलाता देख आस-पास के लोग और दूसरे ग्रामीण हैरत में पड़ गए। उनके लिए पुलिस का यह रूप चौंकाने वाला था। हालांकि जल्दी ही दूसरे लोग भी उनके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर सड़क सुधार के कार्य में हाथ बंटाने लगे। पूरे रास्ते के गड्ढों को मिट्टी डाल कर टेल्स लगा कर सही किया गया।

सब-इंस्पेक्टर हारून खान का मानना है कि गांव में पहले भी मंदिर में लाउडस्पीकर लगाने को लेकर विवाद हो चुका था। इस विवाद में उस समय तैनात जिलाधिकारी की आंख में पत्थर लगा था, जिससे उनकी आंख ख़राब हो गयी थी। ऐसे में शिवरात्रि के दौरान जब रास्ता खराब है, कोई भी रास्ते को लेकर समस्या पैदा न कर दे इसलिए स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उन्होंने खुद ही रास्ते को सही करने की कोशिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+