VIDEO: जिद नहीं मानी तो मिट्टी का तेल डालकर फूंक दी बीवी
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र में दहेज़ लोभी पति द्वारा अपनी पत्नी को जलाने का मामला सामने आया है। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं महिला का मजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज कर लिया गया है। जिसमें उसने स्पष्ट रूप से पति द्वारा जलाने की बात कही है।

ठाकुरद्वारा के सुरजननगर की रहने वाली सुनीता की शादी दो साल पहले डिलारी थाना क्षेत्र के गाँव निवासी सुरेश के साथ हुई थी। सुरेश प्राइवेट नौकरी करता था। इस बीच वो आये दिन मायके से पैसे लाने को कहकर सुनीता से मारपीट करता था। यही नहीं सुरेश शराब का भी आदि हो गया था, जिससे वो अब रोजाना ही अपनी पत्नी सुनीता के साथ मारपीट करता था। लेकिन आज उसने हद ही कर दी, उसने सुनीता के ऊपर केरोसिन का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। जिससे घर में हडकंप मच गया। किसी तरह घर में मौजूद सास और ननद ने उसे बचाया और अस्पताल ले गए, लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से उसे जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी में तैनात डाक्टर ए के सिंह के मुताबिक महिला करीब 70 फीसदी झुलसी है।
मामले की जानकारी पर एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने भी घटना का जायजा लिया और गंभीर रूप से झुलसी सुनीता के बयान लिए.जिसमें उसने पति सुरेश द्वार पचास हजार रुपये मायके से लाने का दबाब बनाने और न लाने पर जलाने की बात कही है.उनके मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.फरार पति कोण जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उधर अभी तक सुनीता के मायके वाले नहीं पहुंचे हैं। वहीं सुनीता के साथ उसकी सास और ननद देखभाल के लिए रुके हुए हैं। उनके मुताबिक भी पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था, लेकिन ये इस कदर हो जाएगा ऐसा किसी ने भी नहीं सोचा था।












Click it and Unblock the Notifications