यूपीः दर्द से कराहता रहा व्यक्ति, अस्पताल ने नहीं किया भर्ती
मुरादाबादः यूपी के मुरादाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिला अस्पताल पर आरोप है कि एक घायल व्यक्ति को अस्पताल प्रशासन ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। कहा जा रहा है कि जमीनी विवाद में व्यक्ति घायल हो गया। इस पर कुछ लोगों ने गोलियां चला दी। बुलेट इंजरी के साथ व्यक्ति को संभाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस व्यक्ति के अलावा इसकी बेटी और पत्नी पर भी हमला किया गया। कहा जा रहा है कि जमीन विवाद में परिवार पर हमला किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 15-20 लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया।
इस हमले में परिवार के सदस्य भी घायल हो गए। घायलों को जब अस्पताल में लाया गया तो जिला अस्पताल ने परिवार के सदस्यों को भर्ती करने से इनकार कर दिया। इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- साउथ कोरिया से दोस्ती का हाथ बढ़ाने के बाद अगला नंबर जापान का: नॉर्थ कोरिया












Click it and Unblock the Notifications