साउथ कोरिया से दोस्ती का हाथ बढ़ाने के बाद अगला नंबर जापान का: नॉर्थ कोरिया
सियोल। साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन से सफल मुलाकात के बाद नॉर्थ कोरिया अब जापान के साथ भी चर्चा के लिए तैयार हो गया है। साउथ कोरिया प्रेसिडेंशियल ऑफिस ने कहा है कि नॉर्थ कोरियाई लीडर किम जोंग उन जापान के साथ किसी भी वक्त मुलाकात को तैयार है। साउथ कोरिया के साथ किम जोंग उन की मुलाकात के बाद यह मीडिया में यह खबर चल रही है, जापान को साइडलाइन करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, साउथ कोरिया ने स्पष्ट किया है नॉर्थ कोरिया जापान के साथ बात करने को तैयार है।

साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून ने नॉर्थ कोरियाई लीडर से मुलाकात करने के बाद रविवार सुबह शिंजो आबे से फोन पर बात की। शिंजों से मून ने कहा कि किम जोंग उन जापान से बात करने के लिए तैयार है। मून ने किम जोंग उन को बताया कि जापान नॉर्थ कोरिया के साथ बात करने की इच्छा रखता है। तब किम जोंग उन ने कहा कि नॉर्थ कोरिया भी जापान के साथ किसी भी वक्त बात करने के लिए तैयार था।
शिंजो आबे ने मून से कहा कि टोक्यो भी नॉर्थ कोरिया से वार्ता का अवसर ढूंढ रहा है। शिंजो आबे ने कहा कि इसमें मून की मदद जरूरी है। साउथ कोरिया ने कहा कि दो देशों के बीच ब्रिज की भूमिका निभाने में उन्हें खुशी होगी। बता दें कि किम जोंग उन से मुलाकात से पहले जापान ने साउथ कोरिया से कहा था कि कोरिया समिट के दौरान हिरासत में लिए गए जापानी नागरिकों के बारे में किम जोंग उन से चर्चा करें। लेकिन, साउथ कोरिया ने किम जोंग उन से यह चर्चा नहीं की।
नॉर्थ कोरिया लगातार अपने पड़ोसी देशों से बातचीत करने की कोशिश में लगा है। साउथ कोरियाई राष्ट्रपति से मिलने से पहले किम जोंग उन ने चीन जाकर शी जिनपिंग से मुलाकात की थी। वहीं, जून के पहले सप्ताह में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन की मुलाकात भी लगभग तय मानी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications