भाजपा नेता ने दावत पर बुलाकर 5 बीडीसी मेंबर का किया अपहरण

यूपी के मुरादाबाद जिले के 5 बीडीसी सदस्यों ने एक भाजपा नेता पर अपहरण का आरोप लगाया है। पांचों सदस्यों का कहना है कि ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए भाजपा नेता ने उनका अपहरण किया।

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पांच बीडीसी मेम्बरों ने भाजपा नेताओं पर ब्लाक प्रमुख चुनाव में वोट के किये अपहरण का आरोप लगते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस का कहना है की मामले की जाँच की जा रही है अगर आरोपों में सच्चाई पाई जाती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। वहीं इस मामले में सपा विधायक ने आरोप लगाया है की पुलिस प्रशासन सत्ता के दबाव में विपक्ष का गला दबा रहा है और रिपोर्ट तक नहीं लिखी जा रही है।

क्या है मामला?

क्या है मामला?

मुरादाबाद के मुण्डापाण्डेय ब्लाक के बीडीसी मेंबर अजय कुमार, राम प्रसाद, शांति देवी, नसीम जहां और अशरफ का आरोप है कि 24 मई को भाजपा नेता रामवीर सिंह और ललित कौशिक ने उन्हें दावत के बहाने मुरादाबाद के एक बैंकेट हाल में बुलाया और वहां से अपहरण कर उन्हें अज्ञात स्थान पर बंधक बना लिया गया और हथियारों के बल पर उनसे ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए एफिडेविट पर हस्ताक्षर करा लिए गये और उन्हें लगातार बंधक बनाये हुए थे।

रात में भागे

रात में भागे

लगभग एक सप्ताह बाद रात में ये सभी बीडीसी सदस्य किसी तरह भाजपा नेताओ के कब्जे से छूट कर भाग पाने में कामयाब हो गये। इनका आरोप है की भाजपा नेताओ ने लगभग पचास बीडीसी मेम्बरों का अपहरण कर रखा है। इन पांचो का आरोप है की उन्होंने जिला अधिकारी और एसएसपी से मिलकर आप बीती सुनाई लेकिन उनकी रिपोर्ट तक नही लिखी गयी जिस से उन्हें उक्त भाजपा नेताओ से जान का खतरा बना हुआ है।

आरोप में दम नहीं- पुलिस

इस मामले में भाजपा नेताओ ने कैमरे के सामने आने से मना करते हुए कहा की उन पर लगाये जा रहे आरोप गलत है और ये विरोधियो की साजिश है। वहीं मुरादाबाद के एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि बीडीसी मेम्बरों की शिकायत की जांच की जा रही है आरोपों में कोई दम नजर नहीं आ रहा है लेकिन मामले की जाँच सीओ हाइवे को दी गयी है अगर आरोपों में सत्यता पाई जाती है तो भाजपा नेताओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+