VIDEO: BJP की मोहर लगे बैलेट पेपरों में निकले नोट, प्रत्याशी ने बताया मतदाताओं का प्यार
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में आज निकाय चुनाव में पड़े वोटों की काउंटिग जारी है। सभी की नजरें प्रदेश में निकाय चुनाव के परिणामों पर है। इसी बीच मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान उस वक़्त हंगामा मच गया जब पहले ही राउंड मे बीजेपी की मोहर लगे बैलेट पेपरों मे दस नोट निकलने लगे।

नोट निकलने का ये मामला एक या दो बैलेट पेपरों तक नहीं रुका बल्कि प्रत्येक बैलेट पैपर के बीचोंबीच मे दस का एक नोट रखा मिला। इसके बाद एक तरफ जहां भाजपा प्रत्याशी राजपाल कश्यप ने नोटों को लोगों का प्यार बताया तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जहांगीर कुरैशी व निर्दलीय उम्मीदवार इरफ़ान सैफी समेत तमाम विरोधी प्रत्याशियों ने इसे भाजपा की खरीद फरोख्त बताया। उधर रिटर्निंग ऑफिसर आशीष मिश्रा ने कहा की जिन बैलेट पैपर के साथ नोट निकले है उन्हें निरस्त किया जाएगा और प्रत्याशी के खिलाफ भी मतदाताओं को रिझाने का मामला दर्ज किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications