कानपुर: क्लोन चेक और फर्जी साइन कर महिला ने बैंक से निकाल लिए हजारों रुपए
कानपुर। एक ओर सरकार डिजिटल इंडिया बनाने की बात कर रही है और ज्यादा से ज्यादा प्लास्टिक मनी का प्रयोग करने की बात कह रही है लेकिन आये दिन बैंक से ग्राहकों के अकाउंट से धोखाधड़ी से रुपये निकल जाते हैं। ताजा मामला कानपुर के किदवई नगर स्थित एसबीआई बैंक का है जहां पर खाताधारक के अकाउंट से एक महिला ने क्लोन चेक लगाकर और फर्जी साइन कर 50 हजार रुपये पार कर दिया। जानकारी होने पर खाताधारक जब बैंक पहुचा तब पूरी घटना का पता चला। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी खंगाल कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही।

मामला किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक का है जहां पर साकेत नगर निवासी व्यापारी पंकज मिश्रा का अकाउंट है। सुबह उनके फोन पर अकाउंट से 50 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। जब वो बैंक पहुंचे तो उनके अकाउंट से चेक द्वारा 50 हजार रुपये निकालने की बात सामने आयी।

वहीं जिस चेक नंबर से पैसे निकाले गये उसी नंबर का चेक खाताधारक के पास मौजूद है। बैंक से पता चला कि किसी महिला ने क्लोन चेक लगाकर और फर्जी साइन कर अकाउंट से रुपये निकाले हैं। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।












Click it and Unblock the Notifications