BHU में छात्रा को मारा थप्पड़, तोड़ा मोबाइल! आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। 22 - 23 सितंबर को छेड़छाड़ और उसके बाद हुए बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के बवाल की आग ने पूरे परिसर को जला दिया था। वहीं आज महिला आयोग की टीम भी पूरे प्रकरण की जाँच करने पहुंची थी। इसी बीच परिसर में एक छात्रा ने यूनिवर्सिटी के छात्र पर मारपीट के साथ ही मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाते हुए अपनी कम्प्लेन चीफ प्रॉक्टर को दर्ज कराई है जिसके बाद हरकत में आये विश्वविद्यालय प्रशासन में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस पूरे मामले में पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

ये है पीड़िता की तहरीर

ये है पीड़िता की तहरीर

पीड़िता शादीशुदा छात्रा जो शादीशुदा है ने यूनिवर्सिटी के छात्र शीतल शरण गौड़ पर आरोप लगाया है कि वो संकाय से निकल कर आर. एन. त्रिपाठी के कमरे की तरफ जा रही थी कि शीतल शरण ने उसके साथ बतमीजी करने के साथ ही उसके बालो को पकड़कर खींचा और फिर क्लास रूम में जाने पर बाकी स्टूडेंटों के सामने मुझे थप्पड़ खींच कर मारा और मेरा मोबाइल फोन पटक कर तोड़ दिया है, जिसमे एफआईआर दर्ज की जाये।

क्या कहता है आरोपी छात्र

क्या कहता है आरोपी छात्र

वहीं इस पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए शीतल शरण ने कहा कि जब हम दोनों ग्रेजुएशन में थे तो हम दोनों के बीच अफेयर था और आज उसका पति यूनिवर्सिटी में मिलने आया था तभी उसे हम दोनों के रिश्ते के बारे में जानकारी हो गई। उसका पति मेरे ऊपर भड़क गया और मैंने कहा कि 2017 के शादी के बाद से ही हम दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है और आज भी मै माफ़ी मांगने वह पहुंचा तो पति और पत्नी मेरे ऊपर बेवजह भड़क गए तो मैंने उसके पति के सामने थप्पड़ मारा और उसका मोबाइल पटककर तोड़ दिया।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस के तत्काल प्रभाव के करवाई करते हुए आरोपी छात्र और पीड़ित छात्रा को थाने लेकर आयी। मीडिया से बात करते हुए कार्यवाहक एसपी सिटी सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि हमने पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शीतल सरन को हिरासत में ले लिया है और और उससे पूछताछ चल रही है। वहीं पीड़िता ने तहरीर में जो बयान दिया है, उसके आधार पर धारा 354 बी ,504 ,506 ,427 ,323,में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बाकी पूछताछ जारी है। यही नहीं छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भी भेज दिया गया है, आगे की करवाई जाँच कर की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+