अमेठी में राहुल के दौरे के बाद बीजेपी में बढ़ी बेचैनी, योगी के मंत्री ने दिया अरबों का तोहफा
अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दो दिवसीय अमेठी दौरे से बीजेपी में बेचैनी बढ़ गई है। राहुल गांधी के दौरे के ठीक दो दिन बाद बीजेपी के दो मंत्री अमेठी पहुंचे गए। यूपी सरकार के मंत्रियों ने जिला योजना की बैठक में पांच अरब सात करोड़ 95 लाख का बजट पेश किया है।

जिला प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा की अध्यक्षता में जिला योजना की बैठक हुई। बैठक में जिला योजना में शामिल कार्य योजना का विभागवार जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सदन में विस्तृत चर्चा की। जिला योजना में शामिल समस्त कार्यों को कराने के लिए जिला योजना में प्रस्तावित परिव्यय पर समस्त सदस्यों ने सहमति जताते हुए स्वीकृति प्रदान की। बैठक में विभागों की ओर से तैयार किए गए कार्य योजना के तहत कार्यों के सम्पादन के लिए 5 अरब 7 करोड़ 95 लाख कार्य योजना को स्वीकृति प्रदान की गई।
इन योजनाओं को किया शामिल
इस कार्य योजना में कृषि, चिकित्सा, सड़क एवं पुल, ग्रामीण पेयजल, ग्रामीण आवास, नगरी एवं ग्रामीण पेयजल स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया। जिला योजना में सड़क एवं पुल के लिए 9 करोड़ 3 लाख 16 हजार, स्वास्थ्य एवं एलोपैथिक चिकित्सा के लिए 31 करोड़ 93 लाख, ग्रामीण आवास में 25 करोड़ 58 लाख 97 हजार, ग्रामीण पेयजल ग्राम्य विकास में 46 करोड़, रोजगार कार्यक्रम में 88 करोड़ 38 लाख 50 हजार, निजी लघु सिंचाई हेतु 20 करोड़ 15 लाख 45 हजार व नगरीय पेयजल के लिए 25 करोड़ प्रमुख रही।












Click it and Unblock the Notifications