मोदी ने UP की लीडरशिप को दिया 2024 में जीत का मंत्र, जानिए बैठक की INSIDE STORY
लखनऊ, 12 अप्रैल: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब पूरी बीजेपी एकजुट हो गई है। इसकी एक झलक उस समय दिखी जब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने पीएम मोदी से मुलाकात की। बीजेपी के सूत्रों की माने तो बैठक के दौरान उन गेम चेंजर योजनाओं पर बातचीत हुई जिसका असर आम चुनाव में देखने को मिलेगा। आम चुनाव से पहले मोदी ने यूपी की लीडरिशप को मंत्र दिया क्योंकि उन्हें पता है कि दिल्ली का रास्ता यूपी की गद्दी से होकर ही जाता है। इसलिए आने वाले समय में यूपी में और बेहतर काम करने का टास्क लीडरशिप को पकड़ाया गया।

कुछ योजनाओं पर काम करने का एजेंडा लीडरशिप को सौंपा
बीजेपी की सूत्रों की माने तो मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने यूपी की लीडरशिप को कुछ ऐसी योजनाओं को पूरा करने का एजेंडा सौंपा है जो अगले आम चुनाव के लिहाज से काफी अहम साबित हो सकता है। इन योजनाओं में पीएम आवास योजना, किसान सम्मान योजना, राशन वितरण योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा बीजेपी के संकल्प पत्र में शामिल वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने की दिशा में काम करने का मंत्र दिया। सूत्रों के अलावा मोदी ने नगरीय विकास, ग्रामीण विकास के साथ ही बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर देने की बात कही।

सबका साथ सबका विकास पर काम करने का मंत्र
मोदी ने यूपी की लीडरशिप को सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ काम करने की नसीहत दी। इसमें अगले आम चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला, युवा, दलित, पिछड़े वोट बैंक को सहेजने के लिए इस दिशा में काम करने का मंत्र दिया। सूत्रों के मुताबिक सरकार इन्हीं एजेंडों को लेकर आगे बढ़ेगी और हर योजना चुनावी लिहाज से शुरू की जाएंगी ताकि उसका दूरगामी परिणाम हो सके। इसके साथ ही यूपी में एकजुट होकर काम करने का मंत्र भी दिया। मोदी के मंत्र के बाद अब यूपी सरकार अपने काम की तेजी और बढ़ाएगी। मोदी ने सरकार से कानून व्यवस्था को पूरी तरह से ध्यान देने की बात कही।

सोमवार को दिल्ली में मोदी से मिले थे योगी
इससे पहले उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। पीएम मोदी से मिलने से पहले, यूपी के मुख्यमंत्री ने अन्य दो मंत्रियों के साथ राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से शिष्टाचार भेंट की। "आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति राम नाथ कोविड से शिष्टाचार भेंट की। आपके विचार हमें हमेशा प्रेरित करते हैं। अपना बहुमूल्य समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद!" योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया।

सरकार बनने के बाद योगी की पहली दिल्ली यात्रा
लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद आदित्यनाथ की राष्ट्रीय राजधानी की यह पहली यात्रा थी। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में, जिसके परिणाम 10 मार्च को घोषित किए गए थे, भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम के साथ 255 सीटें जीतकर 403 सदस्यीय विधानसभा में पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। दल (निषाद) को क्रमश: 12 और छह सीटें मिली हैं। इस बीच, यूपी के सीएम ने आज शिकायतों के समय पर निवारण का आश्वासन दिया और कहा कि कानून व्यवस्था के मुद्दों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने थानों और तहसीलों में समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए ताकि प्रत्येक मामले में न्याय हो सके।












Click it and Unblock the Notifications