मुरादाबाद की रैली में मोदी के 5 शानदार डॉयलॉग
आज पीएम मोदी ने मुरादाबाद में परिवर्तन रैली को संबोधित किया। पीएम के भाषण के बीच कई ऐसे मौके आए, जब उनकी बात पर जनसमूह अपने ठहाके नहीं रोक सका।
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पीएम मोदी ने आज एक तरफ अपनी सरकार की तारीफों के पुल बांधे तो दूसरी तरफ विपक्ष पर खूब निशाने भी साधे। भाषण में जहां गंभीर बातें हुईं, वहीं मोदी कई बार बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में भी दिखे।

पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान, खासकर नोटबंदी को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं कि सामने मौजूद भीड़ हंसी ना रोक पाई। हम आपको मोदी के भाषण के दौरान आए ऐसे 5 मौके बता रहे हैं, जब ना जनसमूह हंसा बल्कि खुद मोदी भी खुद को हंसने से नहीं रोक सके।
1. पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान नोटबंदी का जिक्र करते हुए कई बार लोगों को हंसाया। जब मोदी नोटबंदी का जिक्र कर रहे थे तो उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेताओं के चेहरे तमतमाए हुए हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि 'नोटबंदी के बाद लगातार कुछ लोग लगातार कर रहे हैं, मोदी-मोदी-मोदी। ये वही लोग हैं जो पहले करते थे मनी-मनी-मनी।' इस पर जनसमूह में मौजूद हर व्यक्ति हंस पड़ा।
'कह देना, मोदी को चिट्ठी लिख दूंगा'
2 नोटबंदी की बात करते हुए मोदी ने कहा कि आज कालाधन रखने वाले गरीबों के दरवाजे पर लाइन लगाए खड़े हैं कि लीजिए अपने खाते में मेरे पैसे डाल दीजिए।
मोदी ने कहा कि 'मैं गरीब भाईयों को एक सलाह देना चाहता हूं। अभी तो अपने खाते में अमीरों का पैसा डाल दीजिए लेकिन जब वो मांगने आएं तो कह देना कि नहीं देता।' पीएम का इतना कहना था कि स्टेज पर मौजूद नेता तो हंसे ही, खुद मोदी भी हंसने लगे।
3. पीएम ने जनधन खातों में आ रहे रुपयों पर कहा कि मैं गरीब भाईयों से कह रहा हूं कि मत देना अपने अकाउंट से पैसे निकालकर उस आदमा को जो आपके खाते का इस्तेमाल अपना पैसा सफेद करने के लिए कर रहा है।
मोदी ने कहा कि अगर कोई परेशान करे कि लाओ पैसे, लाओ पैसे तो उसे कह देना चला जा नहीं तो मोदी को चिट्ठी लिख दूंगा।
भिखारी भी स्वाइप मशीन रख रहे हैं
4 पीएम मोदी ने भाषष के दौरान एक व्हाट्सएप पर आए वीडियो का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुझे एक वीडियो देखने को मिला, जिसमें एक भिखारी को कुछ लोग खुले ना होने की बात कहते हैं तो वो स्वाइप मशीन देकर कहने लगा कि लो साहब कार्ड से दे दो।
5 पीएम मोदी ने भाषण को दौरान कहा कि मेरे फैसलों से परेशानी भ्रष्टाचारियों को हो रही है। उन्होंने कहा कि 'पैसे वाले सोंचें, उनका क्या होगा? मेरा क्या है? फकीर आदमी हूं, झोला उठा के चल दूंगा'












Click it and Unblock the Notifications