Mock Drill in UP: उत्तर प्रदेश के इन 19 जिलों में मॉक ड्रिल, जानें क्यों और कैसे होगी? DGP ने बताया पूरा प्लान

Mock Drill Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में बुधवार को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल किया जाएगा। ऐसा सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के 244 जिलों में किया जाएगा। ऐसा क्यों किया जा रहा है और इसमें क्या होगा इसकी पूरी जानकारी उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

क्यों हो रहा मॉक ड्रिल

डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर सभी संबंधित एजेंसियों को मॉक ड्रिल के आयोजन के लिए तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं। यह मॉक ड्रिल आम जनता को युद्ध जैसी स्थितियों से निपटने की रणनीति सिखाने के लिए है। इसमें सिविल प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन विभाग, आपदा प्रबंधन बल समेत तमाम एजेंसियां हिस्सा लेंगी।

mock drill in up

मॉक ड्रिल में होगा कुछ ऐसा

युद्ध से बचाव के लिए यह मॉक ड्रिल किया जा रहा है। इसमें यह अभ्यास किया जाएगा जिसमें आम नागरिकों को हवाई हमले, ड्रोन अटैक और मिसाइल हमले जैसी स्थितियों से बचाव की जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही किसी भी आपातस्थिति में आम नागरिक अपनी सुरक्षा कर सकेंगे।

UP News: संभल सीओ का तबादला, जानिए कौन हैं आलोक भाटी जिन्हें मिली नई ज़िम्मेदारी
क्या है ब्लैक आउट

इस मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैक आउट की भी रणनीति आमजन को बताई जाएगी। ब्लैक आउट का मतलब होता है पूर्ण अंधकार। यह बताया जाएगा कि युद्ध के दौरान घर, ऑफिस, सार्वजिक स्थल सहित सभी जगहों की लाइटें बंद कर जाती हैं। जिससे दुश्मन को सही स्थिति का अंदाजा न मिल सके।

बजेंगे सायरन

मॉक ड्रिल के दौरान सायरन भी बजेंगे। सायरन सुनते ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाना होगा।


शामिल होंगे छात्र और आम नागरिक

इस मॉक ड्रिल में छात्रों सहित सभी आम नागरिक हिस्सा लेंगे।

ये जिले हैं शामिल

यह मॉक ड्रिल वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, आगरा, मेरठ, प्रयागराज ,बुलंदशहर (नरोरा), बरेली, गाजियाबाद, झांसी, मथुरा, मुरादाबाद, सहारनपुर, बक्शी का तालाब, मुगलसराय ,बागपत, मुजफ्फरनगर, सरसवा में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+