MLC चुनाव : BJP के दो उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, CM योगी भी रहे मौजूद
लखनऊ, 01 अगस्त: उत्तर प्रदेश में 11 अगस्त को होने वाले उत्तर प्रदेश विधान परिषद के उपचुनाव के लिए सोमवार को बीजेपी के दो उम्मीदवारों अपना नामांकन दाखिल किया। गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और काशी क्षेत्र की उपाध्यक्ष निर्मला पासवान ने उपस्थिति में भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक और पार्टी के वरिष्ठ नेता यहां विधान भवन के सेंट्रल हॉल में मौजूद थे।

ब्रजेश पाठक ने अखिलेश पर बोला हमला
समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव के आदिवासी कार्ड पर अब बीजेपी ने तंज कसा है। उत्तर प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश का आदिवासी कार्ड इस समाज के साथ धोखा है। जब अखिलेश को ये पता है कि उनके पास एक भी सीट जीतने के लिए बहुमत नहीं है फिर उनको धोखे में रखकर चुनाव में उतार दिया है। इससे अखिलेश की मानसिकता का पता चलता है। विधान परिषद की दोनो ही सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों को जीत मिलेगी।
सपा की उम्मीदवार कीर्ति कोल ने किया नामांकन
सपा उम्मीदवार कीर्ति कोल विधानसभा चुनाव के दौरान मिर्जापुर निर्वाचन क्षेत्र की विधानसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवार थीं। वह यूपी में आदिवासी समुदाय से आती हैं। उन्होंने भी अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पार्टी विधायक मनोज पांडे, रविदास मेहरोत्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
एमएलसी की दो सीटों पर होना है चुनाव
कोल ने सभी से उनका समर्थन करने की अपील की और उन्हें मैदान में उतारने के लिए अपने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया। समाजवादी पार्टी के अहमद हसन के निधन और हाल ही में विधानसभा चुनाव जीतने वाले भाजपा के ठाकुर जयवीर सिंह के इस्तीफे के बाद जिन दो सीटों पर उपचुनाव होना है, वे खाली हो गईं।
विधान परिषद में भी बीजेपी के पास है पुर्ण बहुमत
दरअसल बीजेपी को विधान परिषद में भी पूर्ण बहुमत मिल चुका है। बीजेपी के उम्मीदवारों ने सोमवार को विधान परिषद के लिए नामांकन किया। हालाकि आंकड़ों की बात करें तो विधान परिषद में समाजवादी पार्टी के पास बहुमत नहीं है। सपा के पास केवल 111 विधायक हैं जबकि एक सीट के लिए 200 वोट जरूरी है। इस लिहाज से समाजवादी पार्टी एक भी सीट जीत पाएगी इसमें संदेह ही है।












Click it and Unblock the Notifications