गृहमंत्री दे रहे थे छात्रों को सीख, सांसद और विधायक कर रहे थे सोने का कम्पटीशन
आगरा। यूपी के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के 84वां दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राम नाईक और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। इस समारोह में छात्र छात्राओं को उपाधि, पदक और ट्राफियां प्रदान की गईं। जब गृहमंत्री छात्रों को जीवन के मंत्र दे रहे थे तो उसी समय उनकी पार्टी के सांसद और विधायक गहरी नींद में सोने का कम्पटीशन कर रहे थे। कभी सांसद नींद में भारी पड़ते थे और कभी विधायक। इस दौरान लोग उनकी नींद पर चुटकी लेते नजर आए।

गृहमंत्री और दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राजनाथ सिंह ने छात्रों से संस्कार और मनोभाव को हमेशा बनाए रखने की बात कहीं। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान आगरा फतेहपुर लोकसभा सीट के सांसद चौधरी बाबूलाल और छावनी विधान सभा से विधायक जीएस धर्मेश ने जमकर नींद के मजे उड़ाए।

बता दें कि बाबुलाल को सोने वाले सांसद के रूप में भी जाना जाता है और लगभग हर आयोजन में उन्हें सोते हुए देखा जा सकता है। वहीं आज उनका साथ देते हुए जीएस धर्मेश ने भी जमकर झपकियां ली। उनके सोने के कॉम्पटीशन पर हर कोई चटकारे लेता दिखाई दिया। वहीं राज्यपाल राम नाईक ने भी पढ़ाई क्षेत्र पर लड़कियों के योगदान को सराहा। उन्होंने विश्वविद्यालय के बेहतर सुधार पर संतोष भी जाहिर किया।
ये भी पढ़ें- यूपी: कुंभ के दौरान इस तरह की बसों से यात्रा में नहीं लगेगा टिकट












Click it and Unblock the Notifications