वाराणसी: बाहुबली विधायक के नामांकन से पुलिस और समर्थकों में हुई झड़प, देखिए Video
पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने समर्थकों को पकड़कर बाहर निकाला। पुलिस के हल्के बल प्रयोग के बाद तब कहीं जाकर समर्थक शांत हुए।
वाराणसी। विधानसभा चुनाव में वाराणसी के पिंडरा सीट से नामांकन करने पहुंचे बाहुबली विधायक अजय राय के साथ आए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के समर्थकों और पुलिस में उस समय झड़प हो गई जब वो अपने नेता के साथ नामांकन स्थल के अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे।
करीब दो दशक से वाराणसी के पिंडरा (जिसका नाम कोलसला और अजगरा भी रहा है) से अजय राय विधायक रहे हैं। यही नहीं पहले तो ये भाजपा के साथ थे फिर 2012 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी का विरोध जनसभा में खुलेआम करने पर इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। ये बीते लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के सिंबल पर पीएम को चुनौती भी दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications