इश्क का भूत: पहले खुद के अपहरण की रची साजिश फिर VIDEO भेज किया ये खुलासा

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में युवक के अपहरण मामले मे एक अनोखा मोड़ सामने का गया है। युवक ने खुद अपना एक वीडियो बनाकर वायरल किया जिसमे वह अपहरण होने जैसी किसी भी घटना से इंकार कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जहां पुलिस ने राहत की सांस ली है और उसकी तलाश तेज कर दी है तो वहीं पीडि़त परिवार वायरल वीडियो पर सवाल खड़े कर रहा है। उनका कहना है कि उसके बेटा वीडियो मे दबाव के चलते बोल रहा है। फिलहाल पुलिस जल्द मामले का अनावरण करने की बात कर रही है। आपको बता दें 6 दिन पहले युवक घर के बाहर से गायब हो गया था। जिसके बाद परिवार ने गांव के ही एक परिवार पर अपहरण का आरोप लगाया था। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

इश्क का भूत: पहले खुद के अपहरण की रची साजिश फिर VIDEO भेज किया ये खुलासा

परिवार को पता चला जिंदा है बेटा

मामला पुवायां थाना क्षेत्र के गंगसरा गांव का है। यहां पिछले 6 दिन से पुलिस के लिए एक अपहरण सिर दर्द बना हुआ था। तो वहीं पीडि़त परिवार पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रही थी। लेकिन शनिवार को अचानक इस अपहरण मामले मे एक वीडियो वायरल होने से नया मोड़ आ गया। इस वीडियो से जहां पुलिस का सिर दर्द खत्म हुआ वहीं पडि़त परिवार को ये पता चल गया कि उनका बेटा जिंदा है। लेकिन आखिर युवक को अपने अपहरण की साजिश क्यों रचना पड़ी? दरअसल 6 दिन पहले गायब हुए युवक के परिवार ने गांव के ही रहने वाले एक परिवार पर अपहरण का आरोप लगाया था।

जिसके बाद पिता का तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की आरोपियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की लेकिन कुछ खास हाथ नही लगा इसलिए उनको छोड़ दिया गया। जिसके बाद अपने बेटे की बरामदगी के लिए परिवार धरने पर बैठ गया। वहीं पुलिस ने युवक की बरामदगी के लिए कई टीमें बनाकर तलाशने की जिम्मेदारी दे दी।

प्रेम-प्रसंग का है मामला

दरअसल मामला था प्रेम प्रसंग का। नवजोत सिंह का गांव की रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ माह पहले दोनो लोग शहर आए और उसके बाद दिल्ली मे जाकर रहने लगे। लेकिन उस वक्त मामला उल्टा था। तब युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने 15 दिन के अंदर प्रेमी युगल को दिल्ली से बरामद कर लिया था। उसके बाद युवक को जेल भेज दिया था।

तीन महीने जेल काटने के बाद जब युवक जेल से बाहर आया लेकिन उसके दिल से अपनी प्रेमिका के लिए प्यार कम नही हुआ। उसके बाद 15 दिन पहले युवक ने खुद का अपहरण की साजिश रची। युवक फोन पर बात करते हुए घर के बाहर आया और अपनी बनियान और चप्पल घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। उसके बाद युवक के परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर अपहरण का आरोप लगा दिया। जिसमे पुलिस पिछले 6 दिन से युवक को बरामद करने की कोशिश कर रही है।

वीडियो में किया ये खुलासा

लेकिन आज अचानक एक विडियो वायरल हुआ। जिसमे गायब हुआ युवक नवजोत सिंह कह रहा है कि उसने खुद अपने अपहरण की साजिश रची है। इसमें से किसी का कोई दोष नही है। वो वीडियो में कह रहा है कि वह गांव की रहने वाली युवती से बेहद प्रेम करता है उसके बिना वह जी नही सकता है। उसने कहा है कि उसका अपहरण का आरोप उसकी प्रेमिका के परिजनों पर लगाया गया है जो गलत है। उनको पुलिस छोड़ दे। अब ऐसे मे जब प्रेमिका के परिजनों को परेशान किया गया है तो प्रेमी के परिवार जो धरने पर बैठ है और इस प्रेमी पर क्या कारवाई की जाएगी।

वहीं अपहरण हुए युवक के पिता का कहना है कि पुलिस पिछले 6 दिन से सिर्फ आश्वासन ही दे रही है। उनका कहना है उनके बेटे का अपहरण हुआ है। पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही है। वायरल वीडियो पर कहा कि उसके बेटे ने वीडियो मे जो कहा है वो किसी दबाव के चलते कहा है। वहीं इस मामले पर एसपी केबी सिंह ने बताया कि युवक के अपहरण मामले मे कई टीमें बनाई गई है जो पिछले 6 दिन से उसकी तलाश कर रही है। लेकिन आज कुछ ऐसे क्लू हाथ लगे हैं जिससे ये पता चला है कि युवक ठीक है। और जल्‍द ही इस मामले का अनावरण किया जाएगा।​

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+